फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - दो पक्षों में जमकर चली ईंटें, बच्चों के मामूली विवाद के बाद से कालोनी में पनप रहा था तनाव

- दो पक्षों में जमकर चली ईंटें, बच्चों के मामूली विवाद के बाद से कालोनी में पनप रहा था तनाव

Thu, 17 May 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
- दो पक्षों में जमकर चली ईंटें, बच्चों के मामूली विवाद के बाद से कालोनी में पनप रहा था तनाव
खेल की लड़ाई की रंजिश में डेहा कॉलोनी में चलीं ईंटें, पेट्रोल की बोतलें फेंक लगाई आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। डेहा कॉलोनी में बुधवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया। एक पक्ष ने पेट्रोल की बोतल में आग लगाकर एक व्यक्ति की छत पर फेंक दी जिससे ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में आग लग गई। आग से कमरे में रखा सामान जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इस घटना से पूरी कॉलोनी में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंटों के अलावा कांच की बोतलें चलीं, जिसमें दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सुरेश कौशिक के नेतृत्व में पड़ाव, सदर, महेश नगर थानों के अलावा सीआईए स्टाफ से टीमें पहुंच गईं। देखते ही देखते पूरी कॉलोनी छावनी में तब्दील हो गई। विवाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ। देर रात तक पुलिस मामले में बयान दर्ज कर रही थी।
पुलिस ने मौके पर कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। कॉलोनी निवासी जसपाल व मुकद्दर का कुछ समय पूर्व झगड़ा हो गया था। बताते हैं कि बच्चे कॉलोनी में खेल रहे थे, जिसके बाद उनकी खेल-खेल में लड़ाई हो गई । इसी लड़ाई के बाद उनके अभिभावकों में भी झगड़ा हो गया था। इस मामले को लेकर पंचायत हुई थी। दो दिन पहले ही हाउसिंग बोर्ड चौकी में मामला आपसी सहमति से निपटा लिया गया था। मगर बुधवार शाम को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर यह आरोप लगाया कि उसने पहले पुलिस को शिकायत की। इसी को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई और फिर मुकदर के घर की छत पर बने एक कमरे में पेट्रोल भरकर कांच की बोतलें फेंकी गईं। बोतलों को फेंकते ही कमरे में पड़ा टीवी, फ्रिज, कूलर, पलंग, कपड़े व अन्य सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची जिसने आग पर काबू पाया। यह सामान मुकदर की बहन सलमा का था, जोकि तलाकशुदा है।
विज्ञापन

इसी घटना के बाद मुकदर व जसपाल पक्ष में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसके बाद पूरी कॉलोनी में हालात बेकाबू हो गए। मुकदर ने बताया कि जसपाल व उसके कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया और पेट्रोल की बोतलें छत पर फेंकी थीं। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद कॉलोनी में स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने पूरी कॉलोनी में सर्च अभियान चलाया और घरों में छिपे दो आरोपियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश को लेकर कॉलोनी में स्थिति तनावपूर्ण हुई थी, मगर अब सब नियंत्रण में है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल अभी बयान लिए जा रहे हैं।
सुरेश कौशिक, डीएसपी अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed