फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   डबल मर्डर का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

डबल मर्डर का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Fri, 30 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
डबल मर्डर का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला/शहजादपुर। थाना शहजादपुर में दर्ज दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार उर्फ नीटू निवासी गांव बड़ागांव थाना नारायणगढ़ को वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर लिया। शिकायतकर्ता हरजिंद्र सिंह निवासी गांव गनौली थाना नारायणगढ़ जिला अंबाला ने 21 मार्च 2018 को थाना शहजादपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 20 मार्च 2018 की सुबह उसकी पत्नी कमलप्रीत और बेटा राहुल गांव गनौली से गांव बालनपुर के लिए निकले थे। गांव बालनपुर से वापस आने पर उसकी पत्नी ने शाम चार बजकर 30 मिनट पर फोन किया कि वह वापस शहजादपुर बस स्टैंड पर पहुंच गए हैं। शहजादपुर बस स्टैंड के बाद न तो उसकी पत्नी का कोई फोन आया और न ही वह घर पहुंचे। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। आरोपी पर शिकायतकर्ता ने शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने सढौरा के गांव से उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने माना था कि उसने ही कमलप्रीत और उसके बेटे की हत्या की है। उसके बाद शव नदी में दफना दिए हैं। पुलिस ने शव बरामद कर लिए थे। पुलिस अब इस दोहरे हत्याकांड में प्रयुक्त किए गए हथियार को बरामद करेगी।

स्मैक सहित दो गिरफ्तार
अंबाला। सीआईए-1 पुलिस ने थाना अंबाला शहर के क्षेत्र जीटी रोड स्थित मंजी साहिब गुरुद्वारे के नजदीक से दो लोगों को स्मैक समेत काबू किया है। सीआईए-1 पुलिस ने आरोपियों की पहचान मुकेश उर्फ मानू निवासी नजदीक मंजी साहिब गुरुद्वारा अंबाला शहर और मोहित निवासी पटेल रोड अंबाला शहर के रूप में की है।
विज्ञापन


हनुमान जन्मोत्सव पर कार्यक्रम कल
अंबाला सिटी। श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के पुरानी घास मंडी, नजदीक मिगलानी गोशाला स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में 31 मार्च को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एक शाम श्री बालाजी के नाम कार्यक्रम में बहुत लोग शामिल होंगे। मंदिर के सेवादार मनीष अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में भजन गायक मास्टर जिम्मी अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगे। कार्यक्रम का आरंभ शाम चार बजे सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसके बाद श्री बालाजी भगवान का संकीर्तन, शाम 7:30 बजे श्री बालाजी को 56 तरह की मिठाइयों का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद आरती और रात्रि आठ बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed