{"_id":"5ca3be2cbdec22142a720926","slug":"131554234924-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड सर्वेंट उपलब्ध कराने के नाम पर धोखाधड़ी, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेड सर्वेंट उपलब्ध कराने के नाम पर धोखाधड़ी, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेड सर्वेंट उपलब्ध कराने के नाम पर धोखाधड़ी, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट/बराड़ा। मेड सर्वेंट उपलब्ध कराने के नाम पर हजारों की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने सर्वेंट उपलब्ध कराने के लिए इंटरनेट पर वेबसाइट तक बनाई गई है। इसका शिकार अंबाला प्रीत नगर निवासी राजन चावला हुए, जिनसे 25 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मेड उपलब्ध कराने के कुछ ही दिनों बाद महिला भाग गई और दूसरी वेबसाइट खोल जाल बिछाने लगी। मगर राजन चावला के जानकारों ने उसे ऑनलाइन पकड़ लिया और उसे जाल फंसाकर फिर अंबाला बुलाया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
राजन चावला ने शिकायत में कहा कि उनका दस वर्षीय बेटा है जोकि बीमारी से पीड़ित है। उसकी देखभाल के लिए उन्होंने मार्च में प्लेसमेंट डेस्टिनेशन डॉट कॉम पर विज्ञापन देखा। उस पर सरोज कुमार यादव से संपर्क किया गया। उसने बताया कि 25 हजार रुपये में मेड सर्वेंट उपलब्ध हो जाएगा। उसने बताया कि पांच हजार रुपये मेड के होंगे जबकि बीस हजार उसका कमीशन होगा। इस पर एक दिन सरोज एक बीस वर्षीय युवती अमीना को साथ लाया और उनके पास छोड़ गया। उन्होंने 25 हजार रुपये सरोज को दे दिए। राजन चावला ने बताया कि 25 मार्च को अमीना एकाएक उनके घर से शाम करीब चार बजे फरार हो गई। उन्होंने उसकी काफी खोजबीन की, मगर उसका कहीं पर कोई अता पता नहीं चल सका। उन्होंने फिर सरोज यादव को फोन लगाया तो उससे भी कोई रिस्पांस नहीं मिला।
---
इस तरह आए पकड़ में
राजन चावला ने धोखाधड़ी का मामला बराड़ा निवासी रिश्तेदार मंजीत सिंह को बताया। मंजीत सिंह ने ऑनलाइन प्लेसमेंट डेस्टिनेशन डॉट कॉम साइट खोली तो वह बंद मिली। फिर अन्य साइट खोलने पर उसमें कई सर्वेंट मेड की तस्वीरें दिखी। इन्हीं में से एक तस्वीर अमीना की दिखी। मंजीत ने यह तस्वीर राजन को दिखाई और वेबसाइट पर संपर्क किया। इस बार उसका संपर्क सरोज यादव से हुआ, जिस पर उसने 25 हजार रुपये बतौर एडवांस मांगे। मंजीत ने उसे बराड़ा आने के लिए कहा। दोनों के आने से पहले ही मामले की जानकारी मंजीत ने बराड़ा पुलिस को दे दी थी। जैसे ही सोमवार देर रात सरोज व अमीना बराड़ा पहुंचे तो वहां मौजूद राजन व पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
---
दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों ने और कहां ठगी की वारदात को अंजाम दिया, यह जानने का प्रयास किया जाएगा। - अजैब सिंह, एसएचओ, थाना महेशनगर, अंबाला कैंट।