{"_id":"5bfc4b19bdec2241b770f9c7","slug":"131543260953-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रही स्नेचिंग की वारदातें, स्टाफ रोड पर ऑटो में बैठी युवती से झपटा पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं थम रही स्नेचिंग की वारदातें, स्टाफ रोड पर ऑटो में बैठी युवती से झपटा पर्स
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ रोड पर ऑटो में बैठी युवती से झपटा पर्स
फोटो नंबर : 11
युवती का आरोप- एसडीएम ऑफिस के निकट तैनात एक पुलिसकर्मी को जानकारी दी तो उसने नहीं की कार्रवाई
गांव दुखेड़ी की रहने वाली युवती ऑटो में बैठ बस स्टैंड की ओर जा रही थी तो हुई वारदात
घबराई युवती ने अब तक नहीं दी पुलिस को शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। ट्विन सिटी में स्नेचिंग की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इंदिरा चौक से ऑटो में सवार हुई युवती से नौ गजा पीर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स झपट लिया। एसडीएम ऑफिस के निकट युवती ऑटो से उतरी और उसने मौके पर खड़े एक मुलाजिम को मामले की जानकारी दी, मगर मुलाजिम ने युवती की कोई मदद नहीं की। घबरा कर युवती अपने दुखेड़ी स्थित घर चली गई और अब तक उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
रेलवे रोड पर एक फर्म में काम करने वाली गांव दुखेड़ी निवासी दीक्षा शर्मा ने बताया कि रविवार को वह किसी कार्य से कैंट आई थी। दोपहर को इंदिरा चौक से उसने बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो लिया था। वह ऑटो में दरवाजे की तरफ बैठी थी। जैसे ही वह स्टाफ रोड पर नौ गजा पीर से कुछ आगे पहुंची तो साइड से बाइक पर आए दो युवकों ने उसका पर्स झपट लिया। दीक्षा का आरोप है कि उसने ऑटो चालक से भी युवकों का पीछा करने को कहा, मगर ऑटो चालक ने एसडीएम ऑफिस के पास ऑटो रोक दिया। इस बीच बाइक सवार दोनों युवक जीटी रोड से सिटी की ओर मुड़ गए। दीक्षा ने बताया कि वह घटना के बाद घबरा गई थी और सीधी अपने घर चली गई। दीक्षा ने बताया कि पर्स में करीब छह हजार रुपये, एटीएम, आधार कार्ड, पेन ड्राइव व अन्य सामान था।
कोट्स
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। क्षेत्र में पुलिस गश्त व नाकाबंदी को बढ़ाया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी वारदात को रोका जा सके।
-अनिल गुर्जर, डीएसपी, अंबाला कैंट।