फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बिजली की दुकान से हजारों का कॉपर वायर चोरी

बिजली की दुकान से हजारों का कॉपर वायर चोरी

Sat, 07 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिजली की दुकान से हजारों का कॉपर वायर चोरी
बिजली की दुकान से हजारों का कॉपर वायर चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित इलेक्ट्रिकल की दुकान में चोरों ने दुकान का थड़ा और सेंटर लोक को तोड़कर कैश और सामान चोरी कर लिया। चोरों ने इसके बाद पास ही स्थित मां दुर्गा के मंदिर में रखी पानी की टंकी और मंदिर में निर्माण के लिए रखे बीम को भी चोरी कर लिया। दुकानदार को चोरी के बारे में सुबह मकान मलिक से पता चला। हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव मुनरहेडृी निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि उसकी इलेक्ट्रीकल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दुकान है। यह दुकान उसने किराए पर ली हुई है। वीरवार रात को वह दुकान को लॉक करके घर आ गया। शुक्रवार सुबह दुकान मालिक धनीराम ने फोन पर बताया कि उसकी बिजली की दुकान में चोरी हो गई है। वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि चोरों ने पहले दुकान का थड़ा तोड़ा, इसके बाद उन्होने फर्श में लगा सेंटर लॉक तोड़ दिया और शटर को उठाकर दुकान में रखे रिपेयर के करीब सात पंखे, तीन बड़ी पानी की मोटर, 11 रोल कॉपर वायर, 1500 रुपये कैश और सात किलोग्राम पुराना कॉपर वायर चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने पास में मां दुर्गा के मंदिर में रखे लोहे के बीम और पानी की टंकी को भी चोरी कर लिया। इसके बाद हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने दर्शन सिंह की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed