फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नाके पर कार सवार को रोका तो मुलाजिम से की बदतमीजी

नाके पर कार सवार को रोका तो मुलाजिम से की बदतमीजी

Mon, 20 May 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
नाके पर कार सवार को रोका तो मुलाजिम से की बदतमीजी
नाके पर कार सवार को रोका तो मुलाजिम से की बदतमीजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। थाना पंजोखरा के सामने पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान चेकिंग के लिए एक कार को पुलिस ने रोका तब उसमें सवार व्यक्ति तैश में आ गया। आरोप है कि उसने पुलिस मुलाजिमों के संग बदतमीजी की और जब उसका चालान काटा गया तो उसने चालान को फाड़ दिया। आखिरकार पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुलाजिम नरेश कुमार ने पंजोखरा थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शनिवार को वह कई अन्य मुलाजिमों के संग थाना पंजोखरा के पास लगाए नाके पर मौजूद था। इस दौरान बलदेव नगर की तरफ से पंजाब नंबर की कार आई तो उसे रोका गया। कार में सवार व्यक्ति से कागज मांगे तो पता चला कि उसने शराब पी रखी थी। मुलाजिम का आरोप है कि कागज दिखाने के नाम पर वह तैश में आ गया। कहने लगा मैं बड़ा पॉलिटीशियन हूं और मैं तुम्हारा तबादला करवा दूंगा। आरोप है कि उसने हाथापाई का प्रयास भी किया। इस पर अन्य मुलाजिमों ने बीच बचाव कराया। आरोपी का नाम पुलिस को कुलबीर सिंह निवासी गांव बड़ाना थाना हंडेसरा पता चला।
विज्ञापन


चालान फार्म फाड़ा
हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी की कार को इंपाउंड कर लिया। मुलाजिम नरेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि जब आरोपी कुलबीर सिंह को चालान फार्म पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया तो उसने साइन करते समय चालान फार्म को फाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed