फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   फर्जी कागजात के सहारे फर्म खड़ी कर दो करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

फर्जी कागजात के सहारे फर्म खड़ी कर दो करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

Mon, 01 Apr 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
फर्जी कागजात के सहारे फर्म खड़ी कर दो करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी
फर्जी कागजात के सहारे फर्म खड़ी कर दो करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सेल टैक्स विभाग ने एक बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा है। गलत पत्ते के सहारे फर्म रजिस्टर कराने वाले फर्म मालिक ने सरकार को करोड़ों का टैक्स जमा नहीं कराया और वह प्रदेश एवं अन्य राज्यों में व्यापार करता रहा। दो-तीन माह तक फर्म द्वारा अपना नियमित टैक्स भी जमा नहीं कराया गया। इसी फर्म का जब करीब 12 करोड़ रुपये का ई-वे बिल विभाग की पकड़ में आया। तब छानबीन की गई तो एक के बाद एक परतें खुलती चली गईं। फर्म ने 2.01 करोड़ रुपये का टैक्स नहीं भरा जबकि उसके कागजात फर्जी पाए गए। इतना ही नहीं बैंक के जरिये भी फर्म ने लेनदेन नहीं किया। विभाग के डीईटीसी सुरेंद्र के निर्देशों पर ईटीओ अश्विनी सोनी ने फर्म मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज लगाने एवं अन्य धाराओं के तहत कैंट थाने में मामला दर्ज कराया है।
---
इस तरह हुआ फर्जीवाड़ा
ईटीओ अश्विनी सोनी ने कैंट थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रदीप नामक व्यक्ति ने बीते वर्ष मार्च में अपनी फर्म को रजिस्टर कराया था। फर्म रजिस्टर कराने के लिए उसने अपना पता रेल विहार लिखाया था। हालांकि फर्म द्वारा कुछ माह तक टैक्स भरा गया। मगर इसके बाद तीन-चार माह टैक्स नहीं भरा गया। फर्म द्वारा जून 2018 से जनवरी 2019 तक 7.76 करोड़ खरीद के बिल जारी हुए जबकि फर्म ने इस अवधि के दौरान 11.54 करोड़ के ब्रिकी के बिल जारी किए। इस अवधि के दौरान फर्म ने केवल 10,556 टैक्स जमा करवाया है। इसके उपरांत कुछ माह तक टैक्स भी नहीं भरा गया। फिर एकाएक सामने आया कि प्रदीप की फर्म ने 12.53 करोड़ रुपये के बिल तथा ई-वे बिल हरियाणा के व हरियाणा के बाहर के व्यापारियों को जारी किए। विभागीय अधिकारियों द्वारा मामले को लेकर फर्म की पूरी पड़ताल की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि फर्म को रजिस्टर करने के लिए लिखवाया पता फर्जी निकला। प्रदीप मूलरूप से दशमेश कॉलोनी गली मंडी गोबिंदगढ़ पंजाब का रहने वाला था, जिसका बैंक अकाउंट भी वहां पर है। प्रदीप ने जो ई-वे बिल जारी किए और खरीदने वाले व्यापारियों ने मूल्य 2.01 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया जबकि खुद फर्म के पास न तो इनपुट टैक्स क्रेडिट है न ही उसने खुद टैक्स जमा करवाया। इससे विभाग को 2.01 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ईटो की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज बनाने एवं अन्य धाराओं के तहत प्रदीप पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

---
अंबाला में ऐसा पहला मामला पकड़ा गया है। करीब दो करोड़ रुपये टैक्स जमा नहीं कराया गया है जिसपर फर्म मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसका सेल टैक्स नंबर रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र, डीईटीसी, अंबाला।
---
फर्म का पता फर्जी पाया गया। जो पता बताया गया था वह एक सरकारी पता था, जहां वेरिफिकेशन की गई। विभाग द्वारा अन्य फर्मों की भी पड़ताल की जाएगी और ऐसे मामलों में केस दर्ज कराए जाएंगे।
- अश्विनी सोनी, ईटीओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed