फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   डीजल डलवाने के लालच देकर ठगी

डीजल डलवाने के लालच देकर ठगी

Mon, 01 Apr 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
डीजल डलवाने के लालच देकर ठगी
डीजल डलवाने के लालच देकर ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। बैंक खाता या पेटीएम नंबर पूछकर खाते से पैसे निकलवाने वाला गिरोह पिछले काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय है। यह गिरोह दुकानदारों, पेट्रोल पंप के चालकों व छोटे उद्योगपतियों को अपना शिकार बनाता है।

ऐसे ही गिरोह की ठगी का शिकार नारायणगढ़ का एक पेट्रोल पंप संचालक हुआ। पंप संचालक आदर्श कुमार गुप्ता ने थाना नारायणगढ़ में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया, फोन करने वाले ने कहा कि उसने अपनी गाड़ी में 300 लीटर डीजल डलवाना है। आप उसके पैसे बताएं व अपना खाता नंबर या पेटीएम नंबर बता दें ताकि वह आपके खाते में पैसे डलवा सके। 300 लीटर डीजल बेचने के लालच में आदर्श कुमार ने अपना पेटीएम नंबर उसे बता दिया। आदर्श कुमार कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके पेटीएम से मोबाइल नंबर-9416486669 के माध्यम से पैसे निकाल लिए गए हैं। उसके बाद उसने अनेकों बार 9556356148 पर कॉल की परंतु वह नबर बंद मिला। आदर्श कुमार ने अपनी शिकायत में उक्त ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed