फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   संशोधित : पत्नी की हत्या करने के बाद ईएसआई ने खुद को गोलियों से उड़ाया

संशोधित : पत्नी की हत्या करने के बाद ईएसआई ने खुद को गोलियों से उड़ाया

Tue, 22 Jan 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
संशोधित : पत्नी की हत्या करने के बाद ईएसआई ने खुद को गोलियों से उड़ाया

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हरियाणा पुलिस में तैनात ईएसआई ने गांव नसड़ौली में अपनी सर्विस रिवाल्वर से पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर एक बजे की है। इसके बाद गांव में मातम छा गया। हादसे के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस इस घटना को मर्डर और सुसाइड दोनों ही एंगलों से जांच करने में जुटी है, फिलहाल कारणों का अभी पता नहीं लगा है। जहां ग्रामीण मामला घरेलू कलह का बता रहे हैं, वहीं पुलिस गुरदीप को दिमागी तौर से परेशान बता रही है।
पंचकूला में पीसीआर नंबर-7 के इंचार्ज गुरदीप सिंह (45) ने सोमवार दोपहर एक बजे अपने ही घर में पत्नी सुरेंद्र कौर (39) की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। मौके के हालात देखकर कहा जा सकता है कि गुरदीप तीन गोलियां मारने के बाद और गोलियां भी सुरेंद्र के सीने में उतरना चाहता था, लेकिन चौथी गोली पिस्टल में ही फंस गई। गुरदीप ने गोली रिवाल्वर से निकालकर वहीं फेंक दी। इसके बाद 50 मीटर दूर सुनसान जगह जाकर खुद को भी गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने गुरदीप के घर जाकर देखा तो सुरेंद्र कौर खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई थी। उधर, गुरदीप सिंह भी मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था और साथ ही उसकी रिवाल्वर पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

वारदात के समय घर पर नहीं था कोई
बताया जाता है कि वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। गुरुदीप और सुरेंद्र कौर के दोनों बेटे और एक बेटी स्कूल गए हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत पटवी पुलिस को सूचना दी। जांच करने पहुंची पुलिस को मौके से दो जिंदा कारतूस और रिवाल्वर बरामद हुआ है। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी चंद्रमोहन और एसपी आस्था मोदी ने भी मौका मुआयना किया। इसके अलावा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौका मुआयना करने नसड़ौली पंहुचीं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबाला भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
काफी समय से चल रहा था घरेलू विवाद
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था, जिसको लेकर मामला महिला सेल में भी चला था। रिश्तेदारों ने बीचबचाव कर मामला खत्म भी कर दिया था। ग्रामीण बताते हैं कि उसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। सोमवार को भी दोपहर 12 बजे तक घर में शांति थी और अचानक सब कुछ खत्म हो गया। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कों की आयु 11 वर्ष और 9 वर्ष है और बेटी की उम्र 14 वर्ष है।

-------------
पुलिस बोली- मानसिक रूप से परेशान रहता था गुरदीप
घटना के बाद पुलिस गुरदीप का मेडिकल रिकॉर्ड इकट्ठा करने में लग गई। पंजोखरा थाना में तैनात जांच अधिकारी टहल सिंह का कहना है कि पटनायक अस्पताल से गुरदीप के कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वह दिमागी तौर से परेशान था। सवाल यह है कि जब वह बीमार था तो उसे विभाग ने ड्यूटी पर क्यों रखा हुआ था। यही नहीं विभाग की तरफ से गुरदीप को रिवाल्वर भी जारी की गई था। ऐसे में यदि गुरदीप के गुस्से का शिकार कोई और होता तो इसका जिम्मेदार कौन होता?
कोट:::::::
मामले की जांच चल रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला भेजा गया है। फिंगर प्रिट एक्सपर्ट और सीन ऑफ क्राइम भी जांच में जुटे हैं।
-दीपक, एसएचओ, थाना पंजोखरा, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed