फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नशे के खिलाफ सख्त हुई पुलिस, 575 ग्राम अफीम बरामद

नशे के खिलाफ सख्त हुई पुलिस, 575 ग्राम अफीम बरामद

Thu, 30 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ सख्त हुई पुलिस, 575 ग्राम अफीम बरामद
मकान की छत से 575 ग्राम अफीम बरामद, महिला पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एसपी अशोक कुमार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम ने रंग लाना शुरू कर दिया है। अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के दो केस पकड़े हैं। पहला मामला छावनी की डेहा कॉलोनी का है, जहां पुलिस ने 70 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। इन कैप्सूलों को डेहा कॉलोनी के पास एक महिला लेकर जा रही थी, लेकिन पुलिस टीम को देखते हुए वह तंग गलियों व अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकली। जांच अधिकारी एसआई गुलजार सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर लेगी। शुरुआती जांच में महिला की पहचान ममता के तौर पर हुई है, जिसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा मामला अंबाला शहर थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने शहर की डेहा कॉलोनी में एक मकान की छत से करीब 575 ग्राम अफीम बरामद की है जिसकी कमीत करीब 60 हजार का है। पुलिस ने डेहा कॉलोनी अंबाला शहर की रेनू नाम की महिला के खिलाफ एनडीपीएस का केस दर्ज किया है। पुलिस टीम का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त महिला नशा तस्करी का काम करती है, जिसके बाद पुलिस ने जब रेनू की तलाशी ली, तो उसके पास से तो कुछ नहीं मिला, लेकिन उसके घर की रसोई की छत से पुलिस ने एक पॉलीथीन बरामद किया, जिसमें अफीम बरामद हुई। गौरतलब है कि अंबाला एसपी अशोक कुमार ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि वह जल्द ही अंबाला को नशे से मुक्त करवाएंगे। उन्होंने प्रेसवार्ता में खुद माना था कि अंबाला शहर व छावनी की डेहा कॉलोनी नशे के मुख्य गढ़ हैं, जहां सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। एसपी के आदेश पर पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed