फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नशीले पदार्थों की तस्करी के दो आरोपी काबू

नशीले पदार्थों की तस्करी के दो आरोपी काबू

Sat, 04 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थों की तस्करी के दो आरोपी काबू
नशीले पदार्थों की तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अंबाला। पुलिस ने शुक्रवार को जहां दो आरोपियों को सात किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं बीते दिनों लगभग बारह किलो गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना महेश नगर पुलिस न्यू लक्की नगर के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस दल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है और इसी क्षेत्र में है। इसी पर पुलिस ने न्यू लक्की नगर क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की चेकिंग शुरू की तो एक व्यक्ति से करीब सात किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मुन्ना निवासी न्यू लक्की नगर अंबाला छावनी व सनवीर कुमार निवासी गांव माइल पेकड़ी थाना बादूपूर जिला वैशाली बिहार के रूप में हुई है। आरोपी मुन्ना ने बताया कि वह यह गांजा गांजा वह रेलवे स्टेशन अंबाला छावनी से सनवीर कुमार से खरीद कर लाया है।
विज्ञापन

उधर, सीआईए टू पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक अन्य आरोपी जत्ती निवासी डेहा कालोनी को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। इस मामले के संबंध में 18 जून 2017 को मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान डेहा कालोनी अंबाला छावनी के एक मकान से 12 किलोग्राम गांजा बरामद कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया गया था। मौके से फरार हो जाने के कारण आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। इसके बाद सीआईए-2 पुलिस ने आरोपी जत्ती निवासी डेहा कालोनी अंबाला छावनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed