फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   संशो------मोबाइल देने के नाम पर कोरियर कंपनी ने की धोखाधड़ी, केस दर्ज

संशो------मोबाइल देने के नाम पर कोरियर कंपनी ने की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Sat, 29 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
संशो------मोबाइल देने के नाम पर कोरियर कंपनी ने की धोखाधड़ी, केस दर्ज
12 हजार का मोबाइल देने के नाम पर वसूले 26 हजार, कोरियर संचालक पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। 12 हजार के मोबाइल के लिए कोरियर कंपनी ने उपभोक्ता से साढ़े 26 हजार वसूल लिए। बाद में रुपये मांगने पर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने कोरियर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सुरजीत सिंह निवासी गांव पंजोखरा साहिब ने बताया कि 10 जून को उसकी मुलाकात समीर कुमार से हुई। समीर ने कहा कि वह उसे एक वीवो का मोबाइल दिला देगा जोकि 12 हजार का है। इसके लिए उसे 6 हजार रुपये एडवांस और छह हजार कोरियर आने के बाद देने होंगे। सुरजीत ने उसी दिन 6 हजार रुपये उसे पेटीएम के माध्यम से दे दिए। पीड़ित ने बताया कि अगले दिन उसके पास किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसने उसे कहा कि वह आर्मी में अफसर है और उसका कोरियर लेकर गांव पंजोखरा में पहुंच गया है। कोरियर लेकर पहुंचे व्यक्ति ने कहा कि वह पहले पेमेंट क्लीयर करवाए, उसके बाद ही कोरियर दिया जाएगा। कोरियर वाले ने यह कहकर मिलने से मना कर दिया कि उनका आर्मी का रूल है कि पेमेंट के बाद ही कोरियर देना। इसके बाद सुरजीत ने ने पेटीएम नंबर में 5 हजार रुपये डलवा दिए।
विज्ञापन

-------------
नहीं पहुंचने की बात कहकर कई बार डलवाए रुपये
पीड़ित ने बताया कि रुपये डलवाने के बाद उसके पास फोन आया कि उनकी कंपनी में रुपये नहीं पहुंचे। इसके बाद उसने विक्रम आर्मी कंपनी हैकसाकॉम राजस्थान को फोन किया तो उसने कहा कि पहले उसे सिक्योरिटी के तौर पर 5100 रुपये जमा करवाने होंगे। इसके बाद फोन आया कि उसे छह हजार रुपये और सिक्योरिटी के तौर पर जमा करवाने होंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि उक्त 11 हजार रुपये की राशि उसे कोरियर डिलीवर होने के साथ ही वापस कर दी जाएगी। इसके बाद फोन आया कि जो 6 हजार रुपये उसने पेटीएम किए थे, वह कंपनी में नहीं पहुंचे। उसे 6 हजार रुपये और डलवाने होंगे, इसके बाद ही उसे कोरियर दिया जाएगा। इसके बाद फोन आया कि तीन हजार रुपये और उनके पास जमा करवाने होंगे जबकि तीन हजार वे खुद जमा करवा देंगे। रुपये जमा करवाने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद फोन आया कि उसे अंतिम बार 1500 रुपये और जमा करवाने होंगे। इसके बाद उसे कोरियर भेज दिया जाएगा। उनके कहने पर उसने उक्त राशि भी जमा करवा दी। लेकिन, बाद में सभी मोबाइल बंद हो गए। पुुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed