फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ार व बाइक की टक्कर, अध्यापक की मौत

ार व बाइक की टक्कर, अध्यापक की मौत

Thu, 29 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ार व बाइक की टक्कर, अध्यापक की मौत
कार और बाइक की टक्कर, अध्यापक की मौत
विज्ञापन

नारायणगढ़। क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर में एक अध्यापक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। हादसा गांव बरसूमाजरा के निकट हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव जैतपुर यमुनानगर का रहने वाला 35 वर्षीय अली अहमद मनीमाजरा स्थित एक राजकीय स्कूल में अतिथि अध्यापक तैनात था। बुधवार को वह स्कूल से छुट्टी कर अपनी बाइक से नारायणगढ़ से सढौरा की तरफ आ रहा था। वह गांव बरसुमाजरा के निकट पहुंचा था कि सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार अली अहमद के ऊपर से गुजर गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों का जमावड़ा लग गया। इसी दौरान पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव को नारायणगढ़ शवगृह में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed