फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   स्कूल के बच्चों ने बोला केयर टेकर करता गलत हरकतें

स्कूल के बच्चों ने बोला केयर टेकर करता गलत हरकतें

Tue, 11 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के बच्चों ने बोला केयर टेकर करता गलत हरकतें
बंद कमरे में हुई काउंसिलिंग में बोले बच्चे- केयर टेकर करता है गलत हरकतें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। स्प्रिंग फील्ड स्कूल के होस्टल में छोटे बच्चों के केयर टेकर पीटर द्वारा गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सोमवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अलावा जिला बाल संरक्षण अधिकारी व अन्य टीमों ने स्कूल का मुआयना किया। होस्टल के बच्चों से अलग कमरों में काउंसिलिंग की गई तो बच्चों ने बताया कि केयर टेकर पीटर उनसे गलत हरकतें करता था और उन पर अक्सर दबाव बनाता था। शाम व रात्रि के समय मामूली सी भी कोई वस्तु मांगने पर वह उन्हें डांटता था। इसके बाद टीम ने स्कूल प्रिंसिपल व स्टाफ को सख्त हिदायतें दी हैं। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को भी पत्र लिखा है।
सोमवार सुबह चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य गुरदेव सिंह मंडेर, मोहित अग्रवाल, जगमोहन के अलावा काउंसलर पायल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला एवं अन्य मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रिंसिपल व स्टाफ से पूछताछ की। मगर स्टाफ ने यह बात छिपाने का प्रयास किया। आरोप है कि प्रिंसिपल सुनीता सोनी ने भी इस संबंध में कोई स्पष्ट बात टीम को नहीं बताई। टीम ने प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ के सामने होस्टल के बच्चों से काउंसिलिंग की। मगर स्टाफ के आगे बच्चे खुलकर कुछ नहीं बता पा रहे थे। बाद में जब अकेले कमरे में काउंसिलिंग हुई तो बच्चों ने बताया कि केयर टेकर पीटर अकसर उन्हें डांटता था। वह फालतू दूध मांगने या अन्य बात पर गुस्सा होता था और बेड टच भी करता था। बच्चों द्वारा यह बात बताने के बाद कमेटी ने मामले को लेकर रिपोर्ट बनाई और पुलिस से कार्रवाई के लिए स्तुति कर दी है। बलदेव नगर चौकी पुलिस के पास शिकायत भी गई है जिसके बाद देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

बता दें कि गत दिनों बच्चों ने अपने अभिभावकों को इस संबंध में बताया था जिसके बाद अभिभावकों ने स्कूल को शिकायत दी थी। मामला उजागर होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने केयर टेकर पीटर को नौकरी से निकाल दिया गया था। मगर उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज करने की स्तुति स्कूल प्रबंधन द्वारा नहीं की गई थी और इस मामले में स्कूल प्रबंधन भी लापरवाह बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉशरूम में मिली गंदगी और अन्य खामियां
जांच के लिए गई टीम को स्कूल के वॉशरूम व अन्य स्थानों पर गंदगी मिली जिसको लेकर स्कूल प्रबंधन के समक्ष टीम ने आपत्ति जताई है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य गुरदेव सिंह मंडेर ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान कुछ बच्चों ने केयर टेकर द्वारा गलत हरकतें करने के आरोप लगाए हैं जिसके बाद अब कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed