फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया

- घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया

Wed, 16 May 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
- घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया
शहजादपुर। रंजिशन कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। हमले में पांच लोग घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि चार घायलों को अंबाला रेफर किया गया है। पुलिस ने संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाहजादपुर क्षेत्र के गांव मंगलोर में दो गुटों में हुए झगड़े में एक परिवार के 5 लोग घायल हो गए। गांव मंगलोर रहने वाले घायल 46 वर्षीय मंगलदेव ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते गांव के ही एक परिवार से करीब 40 वर्ष से उनका विवाद चल रहा है। इसको लेकर इस परिवार के करीब एक दर्जन लोगों ने उनके घर पर आकर हथियारों से हमला कर दिया। इस पर शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके चलते यह हमलावर मौके से फरार हो गए। मंगलदेव परिवार के पांचों घायलों को नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद 4 गंभीर रूप से घायलों 46 वर्षीय मंगलदेव, 42 वर्षीय निर्मला 20 वर्षीय लखविंदर, 17 वर्षीय रमनदीप को अंबाला रेफर किया गया वहीं 18 वर्षीय मनुबाला नारायणगढ़ अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed