{"_id":"5ac6749d4f1c1ba9618b5b82","slug":"101522955421-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के केस में दो पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के केस में दो पर मामला दर्ज
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण के आरोप में दो पर केस दर्ज
नारायणगढ़। पुलिस ने 35 वर्षीय बलविंदर के अपहरण के मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। स्थानीय पठाना वाला मोहल्ला निवासी तेजिंद्र सिंह ने थाना नारायणगढ़ में दी शिकायत में कहा है कि उसका बहनोई बलविंद्र सिंह हुसैनी रोड पर रहता है। उसे बुधवार की शाम को उसके पास आना था। वह देर शाम तक नहीं पहुंचा, तो उन्होंने उसकी तलाश आरंभ कर दी। बाद में पता चला कि स्थानीय सामान्य अस्पताल के निकट उसकी स्कूटी और पगड़ी पड़ी थी। बहुत तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। तेजिंद्र के अनुसार उसके बहनोई बलविंद्र को मोहाली निवासी राजिंद्र और तानका माजरा निवासी सुरेश फोन पर धमकियां दिया करते थे। उसने आशंका जताई कि उसके बहनोई का अपहरण इन दोनों व्यक्तियों ने कर लिया है। थाना प्रभारी नारायणगढ़ सुरेश पाल ने बताया कि तेजिंद्र की शिकायत पर मोहाली निवासी राजिंद्र औश्र तानका माजरा निवासी सुरेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।