फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime,sucide,amabal cant,Captain

कैप्टन साक्षी ने फंदा लगाया, स्क्वाड्रन लीडर पति सहित चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime,sucide,amabal cant,Captain
साक्षी की फाइल फोटो - फोटो : Ambala
अंबाला। रेसकोर्स के सरकारी क्वार्टर 115/04 में रहने वाली 29 वर्षीय कैप्टन साक्षी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मृतका के पति स्क्वाड्रन लीडर नवनीत शर्मा, ससुर चेतराम शर्मा, सास लक्ष्मी शर्मा और देवर मोहित पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साक्षी के भाई श्याम नगर दिल्ली निवासी सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सौरभ ने बताया कि पंचकूला के अब्दुलपुरा थाना पिंजौर निवासी नवनीत शर्मा के साथ साक्षी का 2017 में विवाह किया था। इसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज में गाड़ी और कैश नहीं देने पर छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके ससुराल पक्ष वाले उसे ताने मारते थे। करीब एक साल पहले साक्षी ने बेटे दिव्यांश को जन्म दिया था। 18 नवंबर 2020 को मेरी बहन ने फोन कर बताया था कि दिव्यांश को नहलाने को लेकर ससुराल वालों ने मेरे साथ मारपीट की। उसी दिन मेरे पिता अशोक कुमार साक्षी से मिलने अंबाला पहुंचे।
विज्ञापन

इस दिन आरोपियों ने मेरे पिता के साथ भी खूब गालीगलौज की लेकिन मेरे पिता साक्षी और उसके पति दोनों को मिलकर रहने की बात कहकर चले आए। 20 जून को साक्षी दिल्ली में अपनी मां को फोन कर बताया था कि मेरे साथ नवनीत मारपीट कर रहा है। जब उसके पिता ने बता करनी चाही तो नवनीत ने फोन काट दिया। दोबारा से साक्षी ने फोन कर कहा था कि मैं दिव्यांश को लेकर घर आ रही हूं। यहां नहीं रह सकती। इसके बाद 21 जून की सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर मेरे पास नवनीत की मां का फोन आया कि साक्षी ने आत्महत्या कर ली है। सौरभ ने कहा कि मेरी बहन ने इन सभी के अत्यचार से तंग आकर आत्महत्या की है। मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना बेटा बहन को देना चाहता था नवनीत
साक्षी ने 16 जून 2021 को अपनी माता के पास फोन कर कहा था कि नवनीत चाहता है, कि दिव्यांश को उसके दादा-दादी के पास छोड दें। लेकिन मैं दिव्यांश को अपने पास रखना चाहती हूं । इसी कारण नवनीत मेरे साथ हर रोज झगड़ा कर रहा है । साक्षी ने बताया कि उसके ससुराल वाले दिव्यांश को नवनीत की बहन को देना चाहते हैं। उसके पास दो बेटियां ही हैं। इसी बात को लेकर मुझे टार्चर किया जा रहा है।

इस मामले में मृतका के भाई सौरभ की शिकायत पर हमने उसके पति नवनीत और उसके परिजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विजय कुमार, इंस्पेक्टर कैंट थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed