फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

पिता से ढाई वर्षीय बच्ची छीनने का प्रयास, दो नकाबपोश मौके से फरार

Mon, 12 Aug 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
नारायणगढ। गांव डैहर और अम्बली के बीच गांव डैहर के रहने वाले एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने करीब ढाई वर्षीय बच्ची को छीनने का प्रयास किया। शोर मचाने पर बच्चा चोर भाग निकले। रात करीब 10 बजे तक नारायणगढ़ पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही थी। अभी तक किसी भी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन

गांव डैहर के रहने वाले अमित उर्फ मीतू ने बताया कि वह अपनी ढाई वर्षीय बेटी अनन्या को गांव अम्बली में दवाई दिलवा कर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह अम्बली व डैहर के बीच पहुंचा वैसे ही गन्ने के खेत से दो नकाबपोश निकले। अचानक आए इन बदमाशों ने उससे बच्ची को छीनने का प्रयास किया। इस पर उसने शोर मचा दिया। गांव डैहर के निकट आटा चक्की पर बैठे कुछ लोग शोर सुनकर भागे। उन्हें आता देखकर बदमाश गन्ने के खेतों से भाग गए। सूचना गांव डैहर के नंबरदार कुलदीप सिंह को दी गई। नंबरदार ने नारायणगढ़ पुलिस को सूचना दी। वहीं गांव डैहर व अम्बली के सैकडों लोग भी आरोपियों की तलाश में जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed