फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crime

नाबालिग ने एक माह बाद कॉपी पर लिखकर बताई बुजुर्ग दुकानदार की हरकत, मां बच्ची को लेकर पहुंची थाने

Fri, 26 Jul 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Crime
मुलाना। 12 साल की नाबालिग बच्ची ने कॉपी पर लिखकर 74 साल के बुजुर्ग दुकानदार द्वारा की गई अश्लील हरकतों के बारे में बताया तो बच्ची के परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची के साथ हुई अश्लील हरकत की सूचना नाबालिग बच्ची की मां ने मुलाना पुलिस को दी तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार को धर दबोचा। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि एक माह पहले उस की बेटी कस्बे में करियाना की दुकान से चावल लेने के लिए गई थी। दुकान के मालिक हरबंस लाल ने उसकी बेटी के साथ वहां अश्लील हरकतें की, जिसकी जानकारी वीरवार को उस की बेटी ने उसे दी। इसके बाद उन्होंने यह सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

एक माह बाद बच्ची ने पत्र पर लिख बयां की पूरी कहानी
पीड़ित मासूम की मां ने बताया कि पिछले एक माह से उनकी बेटी अधिकतर समय चुप रहने लगी। वह किसी काम पर ध्यान नहीं लगा पा रही थी। परिजनों ने उससे कई बार पूछा लेकिन वह गुमसुम रह जाती, जिससे परिजन भी चिंतित थे। दरअसल इसी बीच ट्यूशन जाते समय उस बच्ची का एक मानसिक रोगी ने हाथ पकड़ लिया। इसके बारे में बच्ची ने घर बताया तो उसकी मां ने कहा कि आप डरो मत हम इसकी शिकायत पुलिस को देकर उसे सजा दिलाएंगे। उस समय बच्ची ने अपनी मां से पूछा कि क्या बैड टच करने वाले को पुलिस अंकल सजा देते हैं तो मां ने कहा बिल्कुल बेटा पुलिस अंकल उसे सजा देते हैं। इसके बाद उस मासूम ने एक माह पहले घटी घटना को अपनी कॉपी के पेज पर लिखकर पत्र के रूप में अपनी मां को बताया। बच्ची ने लिखकर बताया कि वह एक महीने पहले पड़ोस में ही रहने वाले हरबंस अंकल की दुकान पर गई थी, जहां उन्होंने उसे अपने करीब खींचते हुए उस के साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद वह बहुत डर गई। इसलिए उसने किसी को यह बात नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर आरोपी को छुड़ाया
जैसे ही मुलाना पुलिसकर्मी आरोपी हरबंस को पकड़ कर मुलाना थाना ले जा रहे थे तो थाना परिसर के गेट पर मौजूद गुस्साए परिजनों ने आरोपी को पुलिस की मौजूदगी में धुनाई कर दी। मासूम की मां ने आरोपी को जमकर थप्पड़ लगाए। पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर आरोपी को छुड़ाया। वहीं कुछ ही देर में बात पूरे मुलाना में आग की तरह फैल गई, जिससे कुछ ही देर में मुलाना थाना में स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगने लग गया।
मामले में शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी लड़की के बयान लिए जाने बाकी हैं।
- शीला, प्रभारी, महिला थाना नारायणगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed