फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

बदमाशों ने पेट्रोलपंप कर्मियों संग किया भांगड़ा, फिर पीटकर लूटे 40 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला सिटी। मंगलवार-बुधवार मध्यरात बाइक सवार सवार बदमाशों ने गीता नगरी में स्थित महादेव पेट्रोल पंप कर्मियों को पहले अपने साथ भांगड़ा कराया। बुरी तरह पीटने के बाद 40 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात में बिंडों से आफिस के शीशे, कुर्सियां व अन्य सामान तहस-नहस कर दिया। 40 वर्षीय अजमेर सिंह, 26 वर्षीय राजेश गोयल तथा 20 वर्षीय अक्ष्य को सिटी नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लाया गया। उपचार के बाद तीनों के स्वास्थ्य में आवश्यक सुधार हुुआ। सूचना मिलते ही पंप मालिक शशी भूषण ने पुलिस कंट्रोलरूम से वीटी करवा दी। आनन-फानन में पहुंची बलदेवनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पंप के बाहर ट्रक पर सो रहे एक चालक के अनुसार लुटेरे व पंप कर्मी जब मिलकर नाच रहे थे तब तो वे इसे भाईचारा मान रहे रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े बजे की यह घटना है। काम निपटाने के बाद पंप कर्मी अपना चारपाई पर खाना खा रहे थे। कुछ दूरी पर बाइक खड़ी करके दो युवक वहां आए। वे नशे में प्रतीत हो रहे थे। पंप पर हल्का म्यूजिक चल रहा था। उन्होंने रिक्वेस्ट कर म्यूूजिक की आवाज तेज करवाई। उसके बाद भांगड़ा करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद उन्होंने पंप कर्मियों को भी अपने साथ डांस करवा लिया। भांगड़ा पूरे शराब पर था। उसी दौरान उन्होंने कर्मियों के साथ झगड़ा व गाली-ग्लौज शुरू कर दिया। बात हाथापाई तक पहुंची तो उन्होंने फोन करके अपने अन्य साथियों को बुला लिया। पांचों ने मिलकर कर्मियों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। दफ्तर के शीशे व कुर्सियों को तोड़ दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वे नकदी से भरा बैग लेकर निकल गए।
विज्ञापन

पंप मालिक को भी हुई थी गलतफहमी
- पंप मालिक शशी भूषण के अनुसार पहली बार उन्हें भी गलतफहमी हुई थी केवल झगड़ा है। ट्रक चालक की बातों पर भी विश्वास हुआ। लेकिन सुबह जब सीसीटीवी फुुटेज देखी तो सच्चाई पता चली। 40 हजार 500 रुपये भी गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले लगा कि दोनों पक्षों में दोस्ती थी
- प्रारंभिक जांच में लगा कि पंप कर्मियों व लुटेरों में दोस्ती थी। इस गलतफहमी का कारण रहा कि पंप के बिलकुल सामने ट्रक पर चालक सो रहा था। उसने पूरा घटनाक्रम अपनी आंखों से देखा। पुलिस को बताया कि बाइक सवार बड़े आराम से आए। दोनों पक्ष मिलकर नाचे। एक बार भी नहीं लगा कि यहां पर लूट हो सकती है।
कंट्रोलरूम से हुई वीटी के बाद अलर्ट हुई पुलिस
- कंट्रोलरूम से वीटी हुई कि गीता नगरी में पेट्रोलपंप पर तोड़फोड़ हुई है। बाइक सवार कुछ बदमाशों ने पत्थराबाजी कर शीशे तोड़ दिए हैं। सूचना पाते ही नाइट चेकिंग कर रहे इंस्पेक्टर हमीर सिंह व पीसीआर मौके पर पहुंची। इससे पूर्व घायल अस्पताल भेजे जा चुके थे। आलाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया लेकिन लूट की बात कहीं भी सामने नहीं आई।

आलाधिकारियों के संज्ञान में मामला, जांच जारी
- बलदेवनगर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआइ वरियाम सिंह के अनुसार रात पेट्रोलपंप पर तोड़फोड़ की घटना हुई थी लेकिन लूट का जिक्र नहीं किया गया। प्रारंभिक जांच में मामला दोनों पक्षों की दोस्ती व बाद में नशे की हालत में झगड़े का लगा था। अब पैसे गायब छीने जाने की बात कही जा रही है। जांच जारी है, वास्तिवकता के आधार पर कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed