फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waiting for a Diwali bonus for 11 years, Roadways employees keep their hopes pinned.

Ambala News: 11 साल से दिवाली बोनस का इंतजार, रोडवेज कर्मचारियों की टिकीं निगाहें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Waiting for a Diwali bonus for 11 years, Roadways employees keep their hopes pinned.
सरदार निशान सिंह, राज्य प्रधान, रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दीपावली का त्योहार नजदीक है और हरियाणा रोडवेज के हजारों कर्मचारियों को अब भी दिवाली बोनस का इंतजार है। पिछले 11 साल से लंबित बोनस की उम्मीद में कर्मचारी इस बार सरकार के फैसले की राह देख रहे हैं। कर्मचारियों को चिंता है कि कहीं इस बार भी उन्हें निराशा हाथ न लगे और त्योहार बिना बोनस के ही मनाना पड़े।
अंबाला जिले में करीब 700 कर्मचारी रोडवेज में सेवाएं दे रहे हैं जबकि पूरे प्रदेश में लगभग 19,500 कर्मचारी बोनस मिलने की आस लगाए बैठे हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ही कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ रही हैं, लेकिन अब तक बोनस को लेकर फैसला नहीं होने से उनमें असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन


---

परिवहन मंत्री से लगाई आस
कर्मचारियों को इस बार दिवाली पर बोनस मिलने की उम्मीद प्रदेश के परिवहन मंत्री से है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा के राज्य प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि बोनस की मांग के लिए वे परिवहन मंत्री से लेकर विभाग के अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में चर्चा के दौरान मंत्री ने आश्वासन दिया था कि बोनस की फाइल को मंजूरी के लिए वित्त विभाग के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

जल्द राहत मिलने की उम्मीद
रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा के राज्य महासचिव जयवीर घनघस ने कहा कि कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों के साथ दिवाली बोनस का मुद्दा भी बेहद अहम है। सरकार को इस पर बिना देरी किए फैसला लेना चाहिए, ताकि लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अब सभी की निगाहें वित्त विभाग पर टिकी हैं। यह देखना होगा कि बोनस की फाइल को कब मंजूरी मिलती है और इस बार कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस मिल पाता है या नहीं।

सरदार निशान सिंह, राज्य प्रधान, रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा।

सरदार निशान सिंह, राज्य प्रधान, रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed