{"_id":"6ad52ef87f6f1240c807dcdb","slug":"children-showcased-their-prowess-at-the-sports-festival-winners-received-medals-ambala-news-c-36-1-amb1001-171446-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खेल महोत्सव में बच्चों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को मिले पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खेल महोत्सव में बच्चों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को मिले पदक
विज्ञापन
अंबाला कैंट के रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव के समापन पर मौजूद बच्
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में पिछले दो सप्ताह से आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। विद्यार्थियों ने जुंबा नृत्य, ताइक्वांडो, स्केटिंग और ऊर्जावान भांगड़े की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा, कौशल और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी मुख्य अतिथि रहीं। विद्यार्थियों ने पवित्र ईश-वंदना प्रस्तुत की और मधुर स्वागत गीत से अतिथियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। विद्यार्थियों की इन प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत बना दिया और उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं।
-- --
विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
खेल महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं, जैसे रिले दौड़, रस्साकशी, लंबी कूद और गोला फेंक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। ज्योति रानी ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। खेल भावना, परिश्रम और टीम भावना ही जीवन में सफलता के मूल मंत्र हैं, जिन्हें हर विद्यार्थी को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।