फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

शादीशुदा होते हुए धोखे से रचाई दूसरी शादी, जबरन यौन व अप्राकृतिक शोषण का भी आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला। शादीशुदा होते हुए भी पति पर एक विवाहिता ने दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद आरोपी ने क्रेटा गाड़ी की मांग के लिए उसका उत्पीड़न किया। नशे की हालत में जबरन यौन शोषण व अप्राकृतिक संबंध बनाए। पति के साथ पूरी साजिश में दूसरे ससुराल वालों के संलिप्त होने की भी बात कही गई। मामले में पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। विवाहिता का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ हुए जुर्मों का एफआईआर में जिक्र नहीं किया। इसी वजह से उसने अब एसपी राजेश कालिया को दोबारा मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 30 नवंबर 2019 को कुरुक्षेत्र के रहने वाले राकेश के साथ हुई थी। परिवार ने हैसियत से बढ़कर शादी पर 20 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके साथ पति ने नशे की हालत में मारपीट शुरू कर दी। उस पर मायके से क्रेटा गाड़ी लेकर आने का दबाव बढ़ाया जाने लगा। कई बार उसके साथ जबरन यौन व अप्राकृतिक संबंध बनाए गए। कुछ रोज बाद ही उसे मालूम हुआ कि उसके पति ने पहले ही मेरठ की एक महिला से कोर्ट मैरिज की गई हुई। उस महिला के परिजन आरोपी की डिमांड पूरी नहीं कर पाए थे इसी वजह से उसने चोरी छिपे दूसरी शादी रचा ली। महिला ने इस साजिश में मेरठ की रहने वाली उक्त महिला व दूसरे ससुरालियों के भी संलिप्त होने की बात कही है।
विज्ञापन

दो महीने का गर्भ भी गिराया
पीड़िता ने बताया कि मारपीट के दौरान उसका दो महीने का गर्भ भी गिर गया था। तब उसने पति के जुल्मों से तंग आकर घर छोड़ दिया। महिला पुलिस ने उसकी शिकायत पर 20 नवंबर 2020 को भादंसं की धारा 323,406,494,506 व 498ए के तहत केस दर्ज किया था। विवाहिता का आरोप है कि महिला ने पुलिस ने उसके साथ हुए जुर्म का एफआईआर में जिक्र नहीं किया। शिकायत के बाद अब एसपी राजेश कालिया ने महिला पुलिस को दोबारा जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed