{"_id":"5fc2aa158ebc3e9b7638c224","slug":"crime-ambala-news-knl52425969","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में असफल बेटे ने गन्ने की दरांती से वार कर मां को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म में असफल बेटे ने गन्ने की दरांती से वार कर मां को किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। मां से दुष्कर्म में असफल होने पर बेटे सुनील ने उस पर गन्ने की दरांती से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला जब बेहोश हो गई तब अपने मामा को फोन कर बुलाया और इलाज कराया। सामाजिक निंदा के भय से महिला खामोश रही लेकिन उत्पीड़न बढ़ने पर उसका हौसला जवाब दे गया। जानमाल का खतरा बताते हुए कुरुक्षेत्र एसपी को शिकायत दी। प्रारंभिक तफ्तीश में घटनास्थल अंबाला का पाए जाने पर जीरो एफआईआर काटकर ट्रांसफर कर दी गई। सुनील व उसकी पत्नी पर संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। आरोप यह भी हैं कि दंपती ने तांत्रिक विद्या के तहत ऐसा किया।
पीड़िता के अनुसार उसके तीन बच्चों में सबसे बड़ा सुनील आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा गांव के सरपंच व अन्य के साथ झगड़ा करता है। 30 साल पहले पति ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया था, तभी से वह कुरुक्षेत्र में भाइयों के पास रहती है। मामा से सहयोग और पैसे की चाह में सुनील उसे बहला-फुसलाकर घर ले आए। तीन कमरे बनाकर दिए। नौकरी छूटने के कारण सुनील व उसकी पत्नी तांत्रिकों के चक्कर में पड़ गए। एक दिन सुनील उसे यह कहकर अपने साथ नहर के बंध पर ले गया कि वह अपने भाई की शराब छुड़ाने के लिए दवा लेकर आया है, वहीं बंध पर रखी है। वहां उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। बचकर भागी तो उस पर हमला कर दिया। डीएसपी मदन लाल के अनुसार कुरुक्षेत्र से आई जीरो एफआईआर की तफ्तीश जारी है।