{"_id":"5f4d51268ebc3e3d2205679f","slug":"crime-ambala-news-knl42648243","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला जीआरपी को आया फोन, खालिस्तानी उड़ाएंगे रेलवे ट्रैक, अफसरों में मचा हड़कंप...जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला जीआरपी को आया फोन, खालिस्तानी उड़ाएंगे रेलवे ट्रैक, अफसरों में मचा हड़कंप...जांच शुरू
Tue, 01 Sep 2020 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो... जीआरपी थाना। मैं संजीव कुमार आपकी क्या सहायता कर सकता हूं। खालिस्तानी रेलवे ट्रैक उड़ाएंगे। हैलो, मैडम आप कौन बोल रहीं हैं। इससे ज्यादा मैं आपको कुछ नहीं बता सकती। मैडम आप अपना नाम नहीं बताना चाहती तो कम से कम यह तो बता दें कि किस जिले, शहर और राज्य के रेलवे ट्रैक को उड़ाया जाएगा। तभी फोन कट हो जाता है।
सोमवार सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर आये इस फोन के बाद अंबाला जीआरपी में हड़कंप मच गया। करीब 20 सेकेंड की काल में महिला ने न तो अपना नाम बताया न ही कोई पहचान और पता। अंबाला छावनी जीआरपी थाने के लैंडलाइन नंबर 0171-2600199 पर 0120-26576269 से फोन आया था। जैसे ही जीआरपी के पास फोन आया तो देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण जांच के लिए टीमों का गठन किया गया। बताया जा रहा है कि इन टीमों ने कई जगह रात के समय दबिश भी दी।
सॉफ्टवेयर से लिंक है नंबर
जिस फोन से महिला ने जीआरपी थाने के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया था, जब उस पर कई बार फोन किया गया तो वहां से जानकारी मिली कि ऐसा कोई नंबर मौजूद नहीं है। साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि एक विशेष प्रकार के सॉफ्टवेयर की मदद से ऐसे कॉल किए जाते हैं, जिन्हें ढूंढ पाना काफी मुश्किल होता है।
विज्ञापन
हमने इस मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है। आगामी जांच जारी है।
- दलबीर सिंह, इंस्पेक्टर, पीआरओ जीआरपी।