{"_id":"5f3195b68ebc3e3ce80903a2","slug":"crime-ambala-news-knl40381423","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई फायर और पथराव की वीडियो वायरल, पुलिस ने सात आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई फायर और पथराव की वीडियो वायरल, पुलिस ने सात आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
crime
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। जोगी मंडी में दो पक्षों के बीच चल रहे खूनी संघर्ष में हमलावरों द्वारा कांच की बोतलें, पत्थर बरसाने के साथ-साथ हवाई फायर की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सात आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस की जहां पहले रमन व अभिषेक को काबू किया, वहीं सोमवार को पांच अन्य करन, अमित, गौतम, शिवा, मोहित को भी काबू कर लिया। सभी के खिलाफ सचिन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, जोगी मंडी में लगातार चार दिन से चल रहे झगड़े के बीच वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जहां हमलावर सड़क किनारे पड़े पत्थर बरसा रहे हैं, वहीं खुद लेकर आए कांच की बोतलें व एक हमलावर हाथ में बंदूक लेकर गोली चला रहा है, हालांकि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोग अपने घरों व छतों पर दुबके बैठे है और हवा में बोतलें व पत्थर इधर से उधर फेंके जा रहे हैं। बता दें कि रविवार देररात को एक बार फिर हमलावरों ने महिला के घर पर हमला कर दिया। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ और सूचना मिलते ही भारी पुलिस बाल मौके पर पहुंच गया। महिला का कहना था कि वह सुबह ही गृहमंत्री अनिल विज से मिलकर हमलावरों को पकड़ने की गुहार लगाकर आई थी।
करन, अमित, गौतम, शिवा, मोहित सहित सात को काबू कर लिया गया है। इलाके में पुलिस की गश्त भी करवाई जा रही है, ताकि दोबारा न हालात बिगड़ सके। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
-विजय, थाना प्रभारी, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
करन, अमित, गौतम, शिवा, मोहित सहित सात को काबू कर लिया गया है। इलाके में पुलिस की गश्त भी करवाई जा रही है, ताकि दोबारा न हालात बिगड़ सके। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-विजय, थाना प्रभारी, अंबाला कैंट।