{"_id":"5f3058988ebc3e3cba0b4787","slug":"crime-ambala-news-knl40271857","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारोबारियों से पत्र लिखकर कहा- पांच-पांच लाख दे दो वरना, परिजनों के भिजवा देंगे टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारोबारियों से पत्र लिखकर कहा- पांच-पांच लाख दे दो वरना, परिजनों के भिजवा देंगे टुकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। अपने पिता की सलामती चाहते हो 5 लाख रुपये चुप-चाप हैप्पी जूस कार्नर के पास लेकर आ जाना। आनाकानी की तो पिता के छोटे-छोटे टुकड़े कर घर भिजवा दूंगा। शहर के मानव चौक स्थित नानक ज्वैलर को धमकी भरा पत्र भेजकर कुछ इसी तरह से रंगदारी मांगी गई है। इसी तरह मानव चौक स्थित सचदेवा करियाना स्टोर संचालक से भी 5 लाख की चौथ मांगते हुए कहा है कि मुझे मजाक पसंद नहीं। 5 लाख नहीं दिए तो बेटे के साथ-साथ मां-बाप की जान से भी हाथ गवाना पड़ेगा। पत्र लिखने वालों में से एक ने खुद को छावनी का प्रवीण तो दूसरे ने खुद को दीपू मेंटल बताया है। कारोबारियों से इस तरह पत्र भेजकर चौथ मांगने से शहर के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं शहर पुलिस ने इन दोनों पत्रों की हैंड राइटिंग और शब्दावली के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बड़ी बात यह है कि पत्र में जिस दीपू मेंटल का नाम लिखा गया है उसे एक दिन पहले सीआईए ने गिरफ्तार किया था।
केस एक
अंबाला सिटी। मानव चौक पर स्थित सचदेवा, विजय करियाना स्टोर संचालक विजय सचदेवा से पांच लाख की चौथ मांगी गई है। लेटर में इंकार करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में प्रेम नगर अंबाला शहर के दीपू मेंटल का हवाला दिया गया है। इसी आधार पर चौकी नंबर पांच ने कार्रवाई की। कोतवाली थाने में रंगदारी की धारा 387 के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। बता दें कि शनिवार को ही सीआईए-वन ने दीपू मेंटल को गिरफ्तार किया है। बलदेवनगर थाने में दर्ज उस केस में दीपू मेंटल पर सरकारी काम में बाधा डालने, मुलाजिमों से झगड़ने और आर्म्स एक्ट के आरोप है।
चौथ मांगने वाले ने लिखा अगर तू मेरी कम्पलेंट करना चाहता है, बडे शौक से करना। उसके बाद देख लेना तेरा क्या जाएगा। अब तूने सोचना है मां-बाप और बेटे की जिंदगी प्यारी है या पैसा प्यारा है। मेरा नाम तो सुना ही होगा कि मैं किस टाइप का बंदा हूं। दीपू मेंटल प्रेम नगर वाला शनिवार रात 9 बजे याद रखना।
विज्ञापन
केस दो
नानक ज्वैलर से मांगी 5 लाख की रंगदारी न देने पर पिता के टुकड़े कर घर भिजवाने की धमकी
- लिखने वाले ने खुद को बताया छावनी का प्रवीण, दुकान के बाहर मिला पत्र
- कहा सोनिया कॉलोनी के आरआर ज्वैलर ने भी की थी पुलिस को शिकायत, उसका क्या हाल हुआ याद रखना
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मानव चौक पर स्थित नानक ज्वैलर संचालक कपिल कुमार से पांच लाख की रंगदारी की है। मना करने पर उनके पिता के टुकड़े-टुकड़े कर घर भेजने की धमकी दी है। पत्र लिखने वाले ने स्वयं को कैंट का प्रवीन चौहान बताया है। कोतवाली थाने में धारा 387 के तहत दर्ज केस की तफ्तीश जारी है। पत्र शुक्रवार को दुकान के बाहर मिला। बादशाही बाग वासी कपिल के अनुसार घटना की सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब दुकान खोली तब भीतर पड़े पीले रंगे के लिफाफे में लाइनदार पेज मिला। उसमें लिखा था कि नानक जी सब बढ़िया चल रहा है। मैं प्रवीन चौहान कैंट वाला। अगर आप अपने पिता और बच्चों की जिंदगी चाहते हैं तो 5 लाख तैयार रखना। पत्र में आरोपी ने लिखा है कि अगर मैं चाहता तो लेटर की जगह खुद भी आ सकता था लेकिन मैं नहीं चाहता तुम्हारा ज्यादा नुकसान हो। अगर तुमने मुझको पैसे नहीं दिए तो तेरे और तेरे बाप के टुकड़े-टुकड़े करके घर भिजवा दूंगा। शनिवार रात 9 बजे काले रंग की थैली मे डाल के गली के कोने में बंद हैप्पी जूस की दुकान के पास रखकर चले जाना।
दोनों मामलों में शिकायत मिल गई है। हमने दोनों मामलों में अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वास्तविकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-रामकुमार, इंस्पेक्टर सिटी थाना।