फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

31 बैलों से ठूंस-ठूंस कर भरा कैंटर काबू, चालक साथियों संग फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला सिटी। रविवार सुबह पुलिस ने मंजी साहिब गुरुद्वारे के सामने हाईवे पर एक कैंटर की तलाशी ली। उसमें 21 बैल बरामद हुए जोकि ठूंस-ठूंसकर भरे थे। उनमें से तीन नीचे गिरे हुए मरणावस्था में थे। पुलिस को देखकर आरोपी कैंटर छोड़कर भाग गए। पीछा किया गया लेकिन हाथ नहीं लगे। एएसआई सुखबीर सिंह के बयानों पर बलदेवनगर पुलिस थाने में अज्ञात पर पशु क्रूरता अधिनियम का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। जानकारी के अनुसार गश्त कर रही पुलिस को पता चला कि पंजाब से कैंटर में पशु लाए जा रहे हैं। ये वध के लिए यूपी जाएंगे। यदि तत्काल कार्रवाई की जाए तो पकड़े जा सकते हैं। हाईवे पर कैंटर को रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन थोड़ा आगे सड़क पर रोक दिया और सभी उतरकर भाग गए। बलदेवनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतनारायण के अनुसार पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कैंटर से 21 बैल छुड़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed