फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी से मुकरा तो दुष्कर्म का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी से मुकरा तो दुष्कर्म में फंसा
विज्ञापन

- पिता और दोस्त पर भी लगाए साजिश में शामिल होने के आरोप
- मुख्य आरोपी की बहन को ट्यूशन पढ़ाते परवान चढ़ा था प्यार
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। लिव इन-रिलेशनशिप में शादी से मुकरना कैंट वासी वारिस को महंगा पड़ गया। किसी प्रकार से बात सिरे नहीं चढ़ी तो युवती ने कानून की शरण लेकर पुलिस में शिकायत कर ली। महिला पुलिस थाने में दुष्कर्म, मारपीट व साजिश की धाराओं के तहत आरोपी के पिता कमल किशोर और दोस्त नियामत पर केस दर्ज किया गया। दोनों पर आरोप हैं वे पूरे घटनाक्रम की योजना में शामिल रहे। घटनाक्रम 20 अक्टूबर 2019 से इस साल फरवरी माह तक चला। आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। रविवार सरकारी अस्पताल में कराए गए कोविड टेस्ट की रिपोर्ट न आने के कारण पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान नहीं हो पाए।

आरोपी की बहन को पढ़ाने के दौरान हुआ था प्रेम
पीड़िता के अनुसार वह वारिस की बहन को पढ़ाने उसके घर जाया करती थी। वहीं पर दोनों मिले। फीस के बहाने आरोपी उसके घर आने-जाने लगा। दोनों में प्रेम हुआ। आरोपी ने विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी कर लेगा। इसी विश्वास में आकर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस बारे में आरोपी के पिता कमल किशोर को भी जानकारी थी। कुछ समय पूर्व जब वारिस ने शादी से इंकार कर दिया तब पीड़िता उसके पिता से मिली। सहयोग मांगा तो उन्होंने इंकार कर दिया। एक दिन वारिस ने दोस्त के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोका और बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

रेप केस में पुत्र-पिता और दोस्त नामजद किए गए हैं। रिलेशनशिप में रहने के बाद वारिस ने शादी से मना कर दिया। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-ममदेश, एएसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed