फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

रेलवे पुलिस में बेटे को भर्ती करवाने के लिए महिला से फौजी ने ढाई लाख, दो पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
नारायणगढ़। रेलवे पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर फौजी ने महिला से ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव महुआखेड़ी निवासी महिंद्रों देवी ने बताया कि अंबाला छावनी बब्याल नजदीक श्याम नगर गुरुद्वारा निवासी नरेंद्र फौजी भारतीय सेना में तैनात है। पीड़िता ने बताया कि 2018 में उसकी नरेंद्र सिंह से मुलाकात हुई। आरोपी ने उसे बताया कि उसने बहुत से लड़कों को रेलवे पुलिस में भर्ती करवाया है। आरोपी ने उसे बताया कि वह फौजी है और इसीलिए रेलवे पुलिस के बड़े-बड़े आफिसरों के साथ अच्छी जानकारी है।
विज्ञापन

इसकी एवज में उसने 5 लाख रुपये मांगे। कहा कि कुल राशि में से ढाई लाख रुपये पहले व बकाया राशि लगने के बाद देने होगी। एक अक्टूबर 2018 को पीड़िता ने ढाई लाख रुपये उधार लेकर नरेंद्र को दे दिए। नरेंद्र इस दौरान अपने मौसा मामचंद के साथ उसके घर आया था और पैसे के साथ उसके बेटे के कागजात भी ले गया था। मामचन्द ने भी उसे विश्वास दिलाया कि उनकी रेलवे विभाग में तैनात बड़े आफिसरों के साथ जानकारी है। उन्होंने बताया था कि वह अभी तक 40-50 लड़कों को भर्ती करवा चुके हैं। इसके बाद न तो उसका बेटा रेलवे पुलिस में लगा न ही आरोपियों ने उसे पैसे वापस दिए। इस बारे में जून 2019 में एक पंचायत रखी गई। पंचायत में आरोपियों ने अपनी देनदारी स्वीकार करते हुए उसे 2 लाख रुपये का एक चैक अपने हस्ताक्षर करके दे दिया। शेष 50 हजार रुपये अगस्त 2019 में अदा करने की बात कही। लेकिन बाद में वह 2 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया। दोबार पैसे मांगे तो जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed