फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

दसवीं कक्षा में लगातार दूसरी बार फेल होने पर छात्र ने फंदा लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Ambala
(अंबाला) मुलाना। दसवीं कक्षा में दूसरी बार फेल होने पर हिमांशु ने फंदा लगाकर जान दे दी। 16 वर्षीय हिमांशु परीक्षा परिणाम आने के बाद से ही मानसिक तनाव में था। परिजनों को सुबह 11 बजे उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिमांशु शुक्रवार देर शाम को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम देखने साइबर कैफे पर गया था, लेकिन साइट न चलने के कारण उसे पता नहीं चल पाया। रात भर वह परिणाम को लेकर उत्सुक रहा। सुबह उसे पता चला कि वह दूसरी बार दसवीं कक्षा में फेल हो गया। इससे वह तनाव में था। इसके बाद उसने घर में कमरा बंद कर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उस समय हिमांशु के माता पिता काम पर गए हुए थे। दोस्तों ने भी उससे बात करने के लिए उसे कई बार फोन किया था। घर पहुंचने के बाद परिजनों को हिमांशु फंदे से लटका मिला। एसएचओ मुलाना नरेंद्र सिंह ने बताया कि दसवीं कक्षा में फेल होने के कारण ही छात्र ने फंदा लगाया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed