फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

कार सवार युवकों पर किया हमला, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कार सवार युवकों पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में दो लोग घायल हो गए है। जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ हमलावरों की पहचान हो गई है।
विज्ञापन

न्यू पारस नगर वासी परमजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सर्वजीत सिंह प्राइवेट गाड़ी चलाता है। सर्वजीत रात 7:00 बजे दोस्त जग्गी उर्फ भानू व वीरू के साथ कार में सवार होकर घर से निकला था। करीब दस बजे किसी ने उसे फोन पर सूचना दी कि बाबा बालक नाथ मंदिर के पीछे कुछ युवकों ने उसके बेटे पर हमला कर दिया है। जब वह वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गये। घायलावस्था में सर्वजीत और उसके दोस्त को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर के पास किया हमला
सर्वजीत ने बताया कि जब वह गांव माजरा से बब्याल की ओर आ रहे थे तो बाबा बालक नाथ मंदिर के पास भूरमंडी का गैंडा, बिल्ला, सूरज, साहिल व सैंडी ने अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। बदमाशों से बचने के लिए वीरू ने गाड़ी खाली मैदान की ओर भगा ली मगर कार एक नाले में गिर गई। तब हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed