फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

नकाबपोश बदमाशों ने स्विफ्ट कार को पहले डंडो से तोड़ा, फिर आग लगाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
गांधी कालोनी में शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने पहले डंडो से कार को बुरी तरह तोड़ा उसके बाद तेल डालकर आग लगा दी। यह कार दुकानदार अमित कुमार की थी जोकि उन्होंने रोजमर्रा की तरह अपने घर के सामने गली में खड़ी की थी। आग की लपटें देख जागे पड़ोसियों ने उन्हें जगाया। सभी ने मिलकर अपने स्तर पर पानी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तबतक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलदेवनगर चौकी पुलिस की छानबीन में घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद मिली। दो अज्ञात युवकों पर आगजनी व साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। परिवार ने किसी पर शक या रंजिश होने से इंकार किया है। बदमाशों की पहचान के लिए सीआईए, साइबर सेल व अन्य टीमों की मदद ली जा रही है। घटना से कालोनी वालों में दहशत है। जानकारी अनुसार अमित कुमार ने एक फरवरी की रात कार को गली में खड़ा किया था। रात करीब दो बजे पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर वह मौके पहुंचे तो कार में आग लगी थी।
विज्ञापन

यह दिखा सीसीटीवी फुटेज में
रात करीब एक बजे दो नकाबपोश युवक कार के पास आए। उनमें से एक के हाथ में मोटा डंडा था। उसने आव-देखा, न ताव, पल भर में सामने व साइड के शीशों पर डंडे बरसा दिए। शीशे बुरी तरह तहस-नहस कर दिए। उसके बाद दूसरे युवक ने साइड वाली खिड़की से कार में बोतल से तरल पदार्थ डाला और आग लगा दी। उसके बाद दोनों भाग गए।
विज्ञापन

किसी से रंजिश न किसी पर शक
अमित के अनुसार आज तक उनका किसी से झगड़ा नहीं हुआ और न ही किसी से रंजिश है। किसी पर शक भी नहीं है। यह जरूर माना किसी ने रंजिश के कारण उनकी कार में तोड़फोड़ कर आग लगाई है। कार में आरसी के अलावा इंश्योरेंस पेपर व अन्य दस्तावेज भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व रात को नकाबपोशों ने कार को तोड़ने के बाद आग के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जांच में यह रंजिश प्रतीत हो रही है। सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। केस को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
शंभु सिंह, एएसआई, बलदेवनगर चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed