फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

शरारती तत्वों ने मंदिर में घुसकर तोड़ी हनुमान जी की प्रतिमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
नेशनल हाईवे के नजदीक स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में घुसकर कुछ शरारती तत्वों ने ईंटों से वार कर तोड़फोड़ की। बुधवार सुबह जब पुजारी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचा तो हनुमान जी की प्रतिमा नीचे गिरी हुई थी। पुजारी ने मामले की सूचना ग्रामीणों, सरपंच व मुलाना पुलिस को दी। जिसके बाद मुलाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर खंडित प्रतिमा को खड़ा करवा दिया। मामले में मंदिर सेवादार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्व के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। घटना से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा है। सेवादार गोबिंद गोसाईं ने बताया कि वह हर रोज की तरह बुधवार सुबह श्री हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जब मंदिर के कपाट खोले तो वह सन्न रह गए। अंदर हनुमान जी की प्रतिमा नीचे गिरी हुई थी। उसने बताया कि हनुमान जी कि प्रतिमा पर हाथ, पांव व पूंछ पर वार किया हुआ था। जिससे प्रतिमा खंडित हो गई थी। इसके अलावा मंदिर में लगी अन्य भगवानों की तस्वीर व टाइलों को भी तोड़ा गया था।सेवादार ने बताया कि अज्ञात शरारती तत्व ने न केवल केवल भगवान की प्रतिमा पर ईंटों से वार किया है बल्कि ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को भी गहरा ठेस पहुंचाया है।
विज्ञापन

हनुमान जी करेंगे न्याय
मंदिर के सेवादार व ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए पुलिस को शिकायत जरूर दी है। लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि इसका फैसला हनुमान जी कर देंगे। ग्रामीणों के अनुसार यदि किसी मामले में सच्चे व झूठे पक्ष का पता करना होता है तो इसी मंदिर में सभा होती है व हनुमान जी कि प्रतिमा के सामने ही दूध का दूध व पानी का पानी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कमलजीत सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed