{"_id":"5e1cd1e28ebc3e87c67ed7a6","slug":"crime-ambala-news-knl185390171","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख की रूपये की डिमांड के लिए पति ने ऑस्ट्रेलिया में पत्नी पर जुल्म ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख की रूपये की डिमांड के लिए पति ने ऑस्ट्रेलिया में पत्नी पर जुल्म ढहाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में पत्नी को 20 लाख के लिए बेरहमी से पीटने वाले पति व उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पत्नी ने आरोपी पति पर डॉक्टर की रोक के बावजूद जबरन शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि पति ने विदेश में उस पर कई तरह के जुल्म ढहाए। 20 लाख की डिमांड के लिए उसे विदेश में अकेला छोड़ दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जल्द भी आरोपियों को गिरफ्तार करने की भी बात कही है। शाहपुर की रहने वाली सुरजीत (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2017 में उसकी शादी मोहाली के मननीत सिंह बलिंग से हुई थी। उसके परिवार की ओर से शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति मनमीत सिंह बलिंग, ससुर हरबंस सिंह बलिंग सास अमरजीत कौर जेठ प्रभजीत सिंह और जेठानी हरमीत कौर दहेज को लेकर उसे ताने देने लगे। बाद में नौबत मारपीट तक आ गई। रिंग सेरेमनी में मनमीत सिंह बलिंग को परिवार की ओर से 50000 रुपये नकद के साथ सोने की अगूंठी और अन्य सामान दिया था। उसके परिवार की ओर से रिंग सेरेमनी पर करीब 5 लाख रुपये खर्च किए थे। विवाहिता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी कार की एवज में उससे 20 लाख रुपये की डिमांड करने लगे।
ऑस्ट्रेलिया में जमकर की मारपीट
सुरजीत कौर ने बताया कि 2018 वह पति मनमीत के साथ ऑस्ट्रेलिया आ गई थी। यहां भी पति उसे प्रताड़ित करने लगा। 20 लाख रुपये लेकर उसने हर संभव दबाव बनाया। शारीरिक व मानसिक यातनाएं दी। डाक्टर के मना करने पर भी जानबूझकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद सास व ससुर भी ऑस्ट्रेलिया आ गए। उन्होंने ने भी बीस लाख रूपये को लेकर उसे खूब प्रताड़ित किया। परेशान होकर उसे एक बार ऑस्ट्रेलिया से इंडिया आना पड़ा। सुरजीत ने बताया कि जब वह दोबारा ऑस्ट्रेलिया गई तो पति घर छोड़कर चला गया। उसे अपने साथ घर में रखने से साफ मना कर दिया। उसने बताया कि इसी वजह से उसे अकेले ही विदेश में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर ही सुरजीत को भारत वापिस लौटना पड़ा। यहां आकर ही उसने पुलिस को ससुरालियों के जुल्म की पूरी दास्तान सुनाई। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू करने की बात कह रही है।