फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

घर में घुसकर पड़ोसी ने 14 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म, पोक्सो में फंसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
crime
शहर के घर में घुसकर 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। शनिवार शाम की घटना में पिता के आने पर आरोपी अनिल वहां से भाग गया। विरोध जताने गए परिवार से भी आरोपी ने मारपीट की, जिसमें पीड़िता की माता को चोट लगी। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। रविवार देर शाम महिला थाने में अनिल को पोक्सो एक्ट के केस में नामजद किया गया। सरकारी अस्पताल में नाबालिग का मेडिकल कराया गया। घटना के बाद से आरोपी की तलाश में दबिश जारी है लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। आरोपी जागरण में काम करता है। जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे की घटना है। पीड़िता घर पर अकेली थी। माता-पिता किसी काम से बाजार गए थे। उसी दौरान मौका पाकर अनिल वहां आया। पीड़िता से गलत काम किया। विरोध करने पर धमकी दी कि शिकायत करने या किसी को बताने पर वह उसे व परिवार को जान से मार देगा। महिला थाना कार्यकारी प्रभारी के अनुसार अनिल पर नाबालिग के घर में घुसकर दुराचार के आरोप हैं। सोमवार कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed