फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

ठगी के आरोपी को पकड ले जा रही पुलिस पर पथराव, बरसाई लाठियां, बचाव में 5 हवाई फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
4 लाख 92 हजार की ठगी के आरोपी को पकड़ने शहजादपुर के गांव तानका माजरा में पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस को बचाव के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। थाना मुलाना में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने थाना शहजादपुर में शिकायत दी कि मुलाना थाना में दर्ज मामला एक सितंबर को दर्ज हुए ठगी के मामले में वह खंड शहजादपुर के गांव तानका माजरा निवासी आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंचे थे। जहां एक कार्यक्रम चल रहा था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उस दिन मकान के पीछे से दीवार फांदकर भाग निकला था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिंह के अनुसार आरोपी सुरेश कुमार को काबू करने के लिये मुखबिर लगाये थे। 17 नवंबर की रात सूचना मिली कि आरोपी सुरेश कुमार कुछ देर पहले अपने घर पहुंचा है। आरोपी के घर पर कव्वाली का कार्यक्रम चल रहा है। सूचना मिलते ही वह सर्विस पिस्टल, 15 कारतूस लेकर पुलिसकर्मी कंवलजीत सिंह, नरेश कुमार, अवधेश कुमार व चालक मनीष कुमार सरकारी गाड़ी में मुलाना से रवाना हो गए। थाना शहजादपुर में तुरंत रेड करने के लिए मदद का आग्रह किया। शहजादपुर पुलिस टीम के साथ सभी मुलाजिम गांव तानका माजरा में आरोपी सुरेश कुमार के मकान पर पहुंचे तो आरोपी पुलिस को देख पीछे से निकल कर खेतों की तरफ भाग गया। जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया उसे छुड़वाने के लिये लोगों ने लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। साथियों की सुरक्षा के लिए अपनी सर्विस पिस्टल से दो रौंद थोड़ी-थोड़ी देर बाद हवाई फायर किये। इसके बाद तीन रौंद और फायर किए गए तब आरोपी मौके से भागे। मामले में पुलिस ने राजेश, केहर सिंह, काला भगत, रामदास, नीता व बलविंद्र के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने व आरोपी सुरेश कुमार को पुलिस कब्जा से छुड़वाने के प्रयास में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुलाना पुलिस को दी शिकायत में जफरपुर बराड़ा के मुकेश ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि सीमेंट, सरिया व अन्य मेटीरियल लेने के नाम पर सुरेश कुमार ने उसे व दो अन्य लोगों को 4 लाख 92 हजार 270 रुपये की ठगी की है। आरोपी ने सीमेंट, सरिया व अन्य मेटीरियल के बदले में बंद खाते के चेक उन्हें थमा दिए थे और अपना नाम व पता भी गलत बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed