{"_id":"6255daf9729f9f3eb52ab38b","slug":"crime-ambala-news-knl1047656151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो व पुलिस संग सुरक्षा एजेंसियों ने दो घंटे खंगाली डेहा कॉलोनी, हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो व पुलिस संग सुरक्षा एजेंसियों ने दो घंटे खंगाली डेहा कॉलोनी, हाथ खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करी के संबंध में एक बार फिर सुर्खियों में आई छावनी की डेहा कॉलोनी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के डीएसपी राजेश कुमार, अंबाला छावनी डीएसपी रामकुमार, अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश शर्मा, सीआईए व खोजी कुत्तों के अलावा दर्जन भर थानों की पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। सुबह 5 बजे पुलिस के इलाके में दबिश देते ही हड़कंप मच गया। कॉलोनी के सभी मुख्य मार्ग पर पुलिस की नाकेबंदी शुरू कर दी। टीम ने एक-एक घर को भी खंगाला। खोजी कुत्तों के जरिए भी नशे को लेकर घरों को जांचा गया। दो घंटे चले अभियान के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डेहा कॉलोनी के लोग नशे के कारोबार में संलिप्त है। ऐसे लोगों को लगाम कसने के लिए अंबाला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया गया था। आगे भी इन तरह से इलाकों पर पूरी नजर रहेगी ताकि कोई नशे का काम न कर सके।
दरअसल, 6 अप्रैल को नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी गुड्डी को काबू करने के लिए पुलिस रेड मारने गई थी। गुड्डी व उसके पति पूर्व पार्षद राजेश व परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। गुड्डी तो फरार हो गई थी लेकिन उसके पति व बेटे को काबू कर लिया गया था। पूछताछ में पूर्व पार्षद ने बताया कि नशे की खेप उसके गोदाम में है। करीब 260 ग्राम हेरोइन व नशे की 1500 गोलियां बरामद हुई थी। हालांकि रिमांड पर लेने के बाद बेटे प्रिंस व पूर्व पार्षद को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
पांच दिन के रिमांड में पूर्व पार्षद राजेश ने बताया कि वह दिल्ली से नशा लाता था। हालांकि पूरी जानकारी पुलिस ने नहीं बताई है। उनका कहना है कि राजेश से मिली लीड पर काम किया जा रहा है। जल्द से जल्द पुलिस पर हमला करने वाली गुड्डी व दूसरे लोगों को काबू कर लिया जाएगा। डेहा कॉलोनी में आने जाने वाले लोगों पर पूरी नजर है। बताया जाता है कि पूर्व पार्षद राजेश पर करीब 10 तो गुड्डी पर 7 मामले दर्ज है।