फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime,accident,fire

कपड़ा मार्केट में दुकान में लगी आग, आस-पास की दो दुकानों तक भी पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,fire
शाम करीब 7 बजे कपड़ा मार्केट स्थित दुर्गा होलसेल क्लॉथ मार्केट की दुकान में आग लग गई। वीरवार की छुट्टी होने के कारण दुकान बंद थी, इस कारण आग लगने का पता तब चला जब पास ही रेहड़ी फड़ी पर सामान बेच रहे दुकानदारों ने दुकान में से धूआं निकलता हुआ देखा, इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में वहीं के दुकानदार ने तुरंत फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक को इसकी सूचना दी। फोन के कुछ ही मिनटों के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही अन्य दुकानदार और रेहड़ी फड़ी संचालक एकत्रित हो गए, इस कारण दमकल विभाग के कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ी, परंतु लोगों को काम में अड़चन बनता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को पीछे किया। इसके बाद जाकर कर्मचारियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक दुकान से आग आसपास की दो दुकानों तक भी पहुंच गई थी और अन्य दो दुकानों में कितना असर पड़ा है, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने आते ही सबसे पहले दुकान का शटर तोड़ा और फिर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। जिन्होंने करीब 2 घंटे से अधिक समय के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दमकल विभाग की माने तो आग लगने का कारण अभी सपष्ट नहीं हो सका है और कितना नुकसान हुआ है, इसका अंदाजा भी शुक्रवार सुबह ही लगाया जा सकेगा क्योंकि दुकान में अंदर रखा अधिकतर सामान जलकर खाक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस जगह पर आग लगी है उसके आसपास बहुत सी दुकानें है। इससे कि यह हादसा और अधिक बड़ा हो सकता था। वहीं कहा भी जा रहा है कि आग आस-पास की दुकानों तक पहुंच गई थी वहीं दूसरी ओर वीरवार की मार्केट भी लगी हुई थी और लोगों की संख्या भी बहुत अधिक थी, ऐसे में अगर आग ज्यादा फैल जाती तो यह हादसा और अधिक बड़ा हो सकता था। दमकल विभाग के अधिकारी तरसेम सिंह ने बताया कि चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। बाकी की स्थिति शुक्रवार सुबह ही पता लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed