फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Creche center will also open in civil hospital

Ambala News: नागरिक अस्पताल में भी खुलेगा क्रैच केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Creche center will also open in civil hospital
अंबाला सिटी। महिला बाल विकास विभाग की ओर से अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल सहित जिले भर में 10 क्रैच शुरू होंगे। नागरिक अस्पताल में क्रैच खुलने से कई महिलाओं को सुविधा मिलेगी। एक क्रैच में 20 बच्चों को रखने की सुविधा मिलेगी। महिलाओं को अपने बच्चों की देखभाल के लिए सुबह नौ बजे से लेकर 5 बजे तक की सुविधा मिलेगी। जिले में छह केंद्र शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की वर्कर्स घर-घर जाकर अभिभावकों को इन केंद्रों के बारे में जागरूक करेंगी। दो केंद्रों का काम जारी है, तो वहीं दो केंद्रों के लिए अभी जगह फाइनल नहीं हुई है। बीते सप्ताह ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में 400 से अधिक क्रैच शुरू करने की घोषणा की थी। उसी घोषणा के तहत अंबाला में भी 10 क्रैच खोले जाएंगे।
विज्ञापन


यहां पर बनेंगे आंगनबाड़ी क्रैच केंद्र
पटेल नगर, सामुदायिक शिव मंदिर बीसी बाजार, वाल्मिकी मंदिर तोपखाना अंबाला छावनी, टुंडला सर्कल बोर्ड, प्राथमिक विद्यालय बराड़ा, कॉपरेटिव बैंक बराड़ा, पुलिस क्वार्टर नंबर 84 सी सहित 10 जगहों पर केंद्र खुलेंगे। नागरिक अस्पताल और धुराना में अभी जगह नहीं मिली है। जिसके लिए विभाग अधिकारियों से बातचीत करेगा। बराड़ा के केंद्रों के लिए भी अभी जगह तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी भी होंगी नियुक्त
क्रैच में बच्चों की देखभाल करने के लिए विशेष तौर पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। फिलहाल आंगनबाड़ी वर्कर्स ही छह केंद्रों में डयूटी दे रही हैं। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त भुगतान भी दिया जाएगा। यहां पर बच्चों के भोजन की भी व्यवस्था भी रहेगी। इसके साथ ही यहां पर खेलने के लिए खिलौने आदि भी रहेंगे।

वर्जन
सरकार के निर्देशों पर ही आंगनबाड़ी और स्कूलों में क्रैच शुरू किए जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल में क्रैच शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से भी बातचीत जारी है। अभी तक वहां पर जगह तय नहीं हुई है। इसके साथ ही स्टाफ को भी नियुक्त किया जाएगा। ---------जिला कार्यक्रम अधिकारी, मिक्षा रंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed