फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Covishield reached vaccination centers, people's wait is over

Ambala News: टीकाकरण केंद्रों पर पहुंची कोविशील्ड, लोगों का इंतजार खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Covishield reached vaccination centers, people's wait is over
अंबाला। कोरोना के बचाव के लिए अब जिलेभर में कोविशील्ड की वैक्सीन पहुंच गई है। वीरवार को सभी केंद्रों पर को-वैक्सीन के साथ-साथ कोविशील्ड की डोज भी लगाई गई। अमर उजाला ने कोविशील्ड न मिलने के कारण लोगों को होने वाली परेशानी का समाचार 17 जनवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई थी। पहले दिन करीब 40 लोगों को कोविशील्ड की डोज लगी। दरअसल, कोरोना के समय में सबसे ज्यादा लोगों को कोविशील्ड लगवाई थी। एक बार फिर कोरोना के अलर्ट को देखते हुए वैक्सीनेशन सेंटरों को को-वैक्सीन तो लग रही थी लेकिन कोविशील्ड के लिए उन्हें भटकने के बाद लौटना पड़ता था।
विज्ञापन

कोविशील्ड की लंबे समय से डिमांड भेजी गई थी और अब सप्लाई आ चुकी है। को-वैक्सीन व कोविशील्ड दोनों ही पर्याप्त मात्रा में है। कोविशील्ड की बूस्टर डोज से वंचित लोगों को फोन कर बुलाया जा रहा है ताकि वह वैक्सीन लगवाकर खुद को कोरोना से सुरक्षित रख सके।
विज्ञापन

-डॉ. सुखप्रीत, कोविड नोडल अधिकारी
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed