फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Couple arrested while taking one lakh of blackmailing, Ambala

ब्लैकमेलिंग के एक लाख लेते समय दंपती गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested while taking one lakh of blackmailing, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पोक्सो के केस में फंसाकर सात लोगों से 12 लाख रुपये ऐंठने के बाद भी महिला की पैसों की भूख शांत नहीं हुई। गवाही से पलटने के बाद केस खत्म करने के लिए 10 लाख की और मांग कर दी। रुपये देने से इनकार किया तो दो अन्य के खिलाफ शिकायत देकर उन्हें भी केस में शामिल करवा लिया। पीड़ित पक्ष ने एसपी को शिकायत देकर जांच की गुहार लगाई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए महिला थाना और सीआईए-वन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बाल सुधारगृह के सामने महिला व उसके पति को एक लाख रुपये लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।
मामले के अनुसार गुरविंदर को एक लाख देने थे। इसके लिए आरोपियों को बाल सुधारगृह के पास बुलाया गया। योजना के तहत गुरजिंदर महिला थाने पहुंच गया। इसके बाद सीआईए की टीम में नरेश कुमार, एसआई बलविंदर सिंह, हेडकांस्टेबल मनोज कुमार, इएएसआई तुलसी राम, महिला थाने से एसआई हरपिंदर कौर, सिपाही अनीता और लता को शामिल किया गया।
विज्ञापन

गुरजिंदर सिंह ने 50-50 हजार रुपये की दो गड्डियां दीं। गड्डियों पर पुलिस टीम ने डीके के हस्ताक्षर करके महिला को देने के लिए गुरजिंदर को थमा दिए। बाल सुधारगृह के पास गुरजिंदर ने जब पैसे पकड़ा तो टीम ने दंपती को काबू कर लिया। गुरजिंदर के अनुसार महिला बहुत शातिर है, पति के खिलाफ कोर्ट में तलाक का केस डाल रखा है, साथ में रहते हैं और हमें तंग कर रहे हैं। इसीलिए महिला, उसके पति और पिता पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव अंटाला, तहसील डेराबसी, जिला मोहाली के गुरजिंदर सिंह ने बताया कि मेरे तीन लड़के हैं। सबसे बड़ा हरविंदर उर्फ लक्की है। हरविंदर को महिला ने झूठे केस में फंसवाया है। इस मामले में मेरे बेटे हरविंदर व राघव, नरेश, संदीप, विमल, साहिल और मदन लाल के खिलाफ 2016 में महिला थाने में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। इसमें से ज्यादातर बिजली निगम के कर्मचारी हैं। मुकदमे के दौरान महिला ने 12 लाख रुपये की मांग की थी।
धमकी देती थी कि झूठे केस में फंसवाकर सजा कराऊंगी। इसी डर से हम सबने पैसे इकट्ठे करके उसके पिता को दिए थे। इसके बाद महिला ने गवाही के दौरान कहा कि उपरोक्त ने मेरे साथ कोई गलत काम नहीं किया और मैं किसी को नहीं जानती। अभी तक केस खत्म नहीं हुआ है और महिला के मन में लालच आ गया। दोबारा से मुझे फोन कर और पैसे की मांग करने लगी। अब 10 लाख की मांग की थी। मैंने उसे कहा कि हम और पैसे नहीं दे सकते तो उसने 319 सीपीसी की अर्जी कोर्ट में दी और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ अदालत में शिकायत दे दी। अदालत ने उन्हें भी केस में शामिल कर लिया।

झूठे केस में फंसाकर ब्लैकमेलिंग कर पैसे ऐंठने की घटना में दंपती को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। महिला पहले भी 12 लाख ले चुकी है। रुपये की मांग लगातार बढ़ती जा रही थी। एसपी के आदेश पर सीआईए-वन के साथ दबिश देकर दोनों को पकड़ा गया है। बुधवार को अदालत में पेशकर रिमांड मांगा जाएगा। - देवेंद्र कौर, महिला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed