फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Councilor said - First the works of 25 lakhs will be taken into account, then there will be talk on the works of one crore

Ambala News: पार्षद बोले- पहले 25 लाख के कार्यों को लेंगे हिसाब, फिर एक करोड़ के कार्यों पर होगी बात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Councilor said - First the works of 25 lakhs will be taken into account, then there will be talk on the works of one crore
अंबाला सिटी। नगर निगम व्यवस्था और कार्यों को लेकर होने वाली हाउस की बैठक आठ जून को प्रस्तावित है। इस बार पार्षद 25 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्यों पर स्पष्टीकरण मांगेंगे। वहीं उनके वार्डों से उन्होंने जिन कार्यों की लिस्ट दी थी और उसमें से कौन से कार्य हो गए हैं, इस संबंध में अधिकारियों से सीधा सवाल जवाब करेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार और एनओसी को लेकर लोगों को आ रही दिक्कतों को भी बैठक में रखा जाएगा। इसके अलावा सफाई व्यवस्था, फॉगिंग, विकास कार्य, पार्कों की सफाई आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक पिछली बैठक में सभी पार्षदों को दिए गए 1-1 करोड़ रुपये के कार्यों को लेकर होगी। इस बैठक का आयोजन पंचायत भवन में 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन





सफाई कर्मियों की संख्या घटी
वार्ड नंबर नौ पार्षद मेघा गोयल ने कहा कि उनके वार्ड में पहले 35 सफाई कर्मचारी थे जो अब 22 रह गए हैं। सफाई पूर्ण रूप से नहीं होती। उनके वार्ड में 70 प्रतिशत क्षेत्र बाजार का है। इस कारण ज्यादा दिक्कत आ रही है। हमने नॉवल्टी रोड के पास सड़क निर्माण को लेकर कहा है, परंतु काम नहीं हुआ। वहीं पिछले 25 लाख रुपये के काम पूरे नहीं हुए हैं, जबकि निगम अधिकारी एक करोड़ के विकास कार्यों की बात करने लगे हैं। अधिकारियों का कहना होता है कि उनके पास बहुत काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे रोड नहीं किया दुरुस्त
वार्ड नंबर 10 पार्षद मिथुन वर्मा ने कहा कि वह कपड़ा मार्केट में सफाई के मुद्दे को कई बार बैठक में उठा चुके हैं, परंतु सफाई की स्थिति पहले की तरह ही खराब है। अधिकारियों को भी कई बार कहा गया है, परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं बैठक में उठाए गए मुद्दों को मीनट्स में अधिकारी शामिल न कर अपने कार्य से बचते नजर आ रहे हैं। हमने रेलवे रोड से स्कूल रोड को ठीक करवाने के लिए कई बार कहा है, परंतु अधिकारी इस ओर कार्य ही नहीं करते हैं। बैठक में मुद्दा उठाएंगे।



एनडीसी की समस्या उठाएंगे
वार्ड नंबर पांच पार्षद व डिप्टी मेयर राजेश मेहता का कहना है कि वह नगर निगम में ही बैठकर लोगों के काम करवाते हैं। बहुत से कार्य ऐसे है, जिसको लेकर वह कई बार अधिकारियों को कह चुके हैं। अभी तक वे कार्य नहीं हुए। खासकर नालों की सफाई को लेकर भी पिछले दिनों मेयर के साथ दौरा किया था। जहां पर स्थिति बहुत खराब थी। अभी तक कार्य होता दिखाई नहीं दे रहा है। एनडीसी और प्रॉपर्टी आईडी के संबंध में प्रतिदिन आ रही रही शिकायतों को लेकर भी सवाल पूछेंगे।





अधिकारी सुनने को तैयार नहीं
वार्ड नंबर तीन पार्षद मनीष आंनद ने कहा कि अधिकारी मर्जी से एनडीसी बंद कर देते हैंं। अधिकारियों के पास ऐसे कोई आदेश नहीं है कि वह एनडीसी बंद कर सकें। यही शहर का सबसे बड़ा मुद्दा है। शुरू से ही इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं, परंतु अधिकारी सुनने को तैयार ही नहीं हैं। इस बार भी अधिकारियों से बैठक में जवाब लिया जाएगा और जल्द जनता की इस समस्या का हल करने की मांग की जाएगी। इसके अलावा सफाई न होने से भी शहरवासी परेशान हैं। अधिकारियों से पूछेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed