फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   cought fire on jonal exchange, airtal service break down

जोनल एक्सचेंज में आग से हरियाणा में ठप हुई एयरटेल सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
cought fire on jonal exchange, airtal service break down
कस्बे में स्थित एयरटेल की जोनल एक्सचेंज में शुक्रवार को आग लग गई। यहां कंपनी के ऐसे दो टावर हैं जो साहा और गुुुरुग्राम से जुड़े हुए हैं। जोनल एक्सचेंज में आग करीब 11 बजे लगी। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। कर्मचारियों के सूचित करने पर अंबाला से दो फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके आई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 2 बजे आग पर काबू पाया गया। जानकारी मिली है कि जोनल एक्सचेंज के नीचे तल में जनरेटर डीजल टैंक में अचानक आग लगी। जैसे ही धुआं निकला तो कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। आग जनरेटर से पहुंचती हुई तारों में लग गई। आग के बाद पूरे हरियाणा में एयरटेल की सेवाएं ठप हो गई। वहीं केबल कनेक्शन सुविधा भी बंद हो गई। आग किस कारण से लगी और कितना नुकसान हुआ। इस बारे में किसी भी कर्मचारी ने कोई जानकारी नहीं दी। इस आगजनी के कारण, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला यहां तक की नारनौल तक की सेवाएं ठप रही। सोशल मीडिया पर इस बारे में लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। हालांकि कंपनी के किसी भी अधिकारी ने मौके पर बयान देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

जब हमें सूचना मिली तो हम मौके पर पहुंचे। शॉर्ट-सर्किट की वजह से जनरेटर में आग लगी थी। यही से आगे कार्यालय के भीतर तक आग चली गई। इस वजह से धुआं होने लगा। हमने शीशे तोड़कर धुआं निकाला। इतने में ही दमकल विभाग की गाड़ियां भी आ गई। दमकल विभाग और एयरटेल कंपनी के कर्मियों के साथ मिलकर हमने आग पर काबू पाया। नुकसान का अभी तक कोई अंदाजा नहीं है। क्योंकि अभी तक हमें लिखित रूप से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

बलकार सिंह, थाना प्रभारी साहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed