फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation will buy eight pumps for drainage in the city

Ambala News: शहर में पानी निकासी के लिए आठ पंप खरीदेगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Corporation will buy eight pumps for drainage in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जुलाई माह में मानसून सीजन शुरू होगा। बरसाती सीजन को देखते हुए नगर निगम ने अपनी तैयारी करनी शुरू कर दी है। नगर निगम ने उन एरिया को भी चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
यहां पर बारिश के कारण जलभराव होता है। अब उन एरिया से पानी की निकासी के लिए नगर निगम आठ नए पंप खरीदेगा। यह पंप डबल इंजन के होंगे। इससे ज्यादा पानी की निकासी हो सकेगी। इसके साथ ही नगर निगम उन एरिया को भी चेक कर रहा है, जहां पर जलभराव ज्यादा होता है, जिससे कि वह पंप लगाए जा सकें। अभी निगम के आठ पंप है। निगम आठ और नए पंप खरीदेगा।
विज्ञापन

शहर में इन जगहों पर होता है ज्यादा जलभराव
वार्ड एरिया
2 मनमोहन नगर
7 विश्वकर्मा रोड
7 त्रिवेणी रोड
6 नाहन हाउस
9 नावल्टी रोड
10 नदी मोहल्ला
10 शुक्ल कुंड रोड
6 जगाधरी गेट
10 कपड़ा मार्केट
10 कांग्रेस भवन
14 गोवर्धन नगर

बारिश सीजन को देखते हुए महावीर पार्क का तालाब 4 फुट तक खाली करवा दिया गया है, क्योंकि शहर का बारिश का पानी तालाबों में जाता है। इसके साथ ही बारिश सीजन को देखते हुए नगर निगम 8 नए पंप भी खरीदेगा। इसके लिए टेंडर लगा दिया गया है। पहले भी निगम के पास 8 पंप हैं। यह नए पंप डबल इंजन के होंगे। जिससे शहर का पानी जल्दी निकल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील कुमार, असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम।
निगम कमिश्नर को लिख चुके पत्र : मिथुन
वार्ड-10 पार्षद मिथुन वर्मा ने बताया कि उन्होंने सोमवार को नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा था। मगर सफाई शुरू नहीं हुई थी। बुधवार को वह डीएमसी दीपक सूरा के पास गए थे। उन्होंने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए नालों की सफाई कार्य शुरू करवाया। दोपहर 3 बजे उनके वार्ड में प्रेम मंदिर के पास सफाई कार्य शुरू हो गया। वीरवार को सिटी कपड़ा मार्केट में नालों की सफाई का कार्य शुरू होगा। नालों की सफाई होने से बरसाती पानी की निकासी हो सकेगी।

उप-महापौर ने किया था नालों का निरीक्षण
बीते मंगलवार को नगर निगम के उप-महापौर राजेश मेहता ने बरसात के मौसम को देखते हुए नगर निगम अंबाला की सीमा में पड़ने वाले बड़े का निरीक्षण किया था, मगर उन्हें सफाई नहीं मिली थी। उनका कहना था कि बरसात के मौसम को देखते हुए टेंडर के माध्यम से नगर निगम अंबाला की सीमा में पड़ने वाले बड़े नालों की सफाई का कार्य दिया गया है। जिसके तहत सभी वार्डों में पड़ने वाले नालों की सफाई का कार्य करवाया जाना है, लेकिन उन्होंने स्वयं निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि नालों की सफाई का कार्य अभी तक नहीं किया गया है। नाले गाद से भरे हैं। अगर बारिश शुरू हुई तो शहर के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed