फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation meeting to be held soon, development has stalled

जल्द हो निगम की बैठक, ठप पड़ा है विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Corporation meeting to be held soon, development has stalled
अंबाला सिटी। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित हुई बैठक को निगम पार्षद जल्द करवाने की मांग कर रहे हैं। पार्षदों का कहना है मासिक बैठक न होने के कारण वह अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं करवा पा रहे हैं। वहीं अभी तक वह अपने विकास के एजेंडे बैठक में रख ही नहीं पाए हैं। पिछली बैठकें किसी न किसी कारण से बीच में ही रद्द होती रही है। अब जब एक अन्य मौका मिला था, तब बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। अब जिस तरह से कोरोना के नए मामलों में कमी आई है और सक्रिय मामले भी कम हो रहे हैं तो ऐसे में निगम की बैठक करवाई जा सकती है। पार्षदों ने मांग की है कि जल्द ही निगम अधिकारियों को बातचीत कर बैठक की नई तारीख जल्द ही निर्धारित करनी चाहिए।
विज्ञापन

पिछली बैठक तो चलो कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण बीच स्थगित में करनी पड़ी थी। सभी पार्षद इस बात से सहमत हैं। अब जिस तेजी के साथ कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। उसे देखते हुए निगम अधिकारियों को विचार विमर्श करते हुए नई तिथि का एलान करना चाहिए और बैठक करवानी चाहिए।
विज्ञापन

- मिथुन वर्मा, वार्ड पार्षद।
हम तो विकास के एजेंडे बैठक में रख ही नहीं पाए हैं, क्योंकि कभी बीच में बैठक रद्द हो जाती है तो कभी स्थगित हो जाती है। निगम को जल्द ही बैठक की नई तारीख का एलान करना चाहिए, ताकि बैठक में वार्ड के विकास से जुड़े मुद्दों को उठाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमनदीप कौर, वार्ड पार्षद।
बैठक में कई मुद्दों पर बात होती है, मगर पिछले काफी समय से बैठक ही नहीं हुई है। इस कारण एजेंडे पर चर्चा नहीं हुई है। उम्मीद है कि निगम की ओर से जल्द ही बैठक के लिए नई तारीख का एलान होगा। पार्षद अपने वार्ड में विकास कार्य करवाना चाहते हैं।

- फकीर चंद, वार्ड पार्षद।
पिछली दो बैठकें भी बीच में ही किसी न किसी कारण रद्द करनी पड़ गई थी। जब बैठक की तारीख का एलान हुआ तो उसे कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित करना पड़ा था। अब कोरोना के कम होते मामलों के बीच निगम को नई तारीख का एलान करना चाहिए।
- जसबीर सिंह, वार्ड पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed