फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona: two deaths, 303 infected, three in Omicron

दो की मौत, 3 ओमिक्रॉन समेत 303 में हुई कोरोना की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Corona: two deaths, 303 infected, three in Omicron
अंबाला सिटी। कोरोना संक्रमण की जानलेवा रफ्तार तेज हो गई है। सोमवार को दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई, जबकि 303 नए मरीज संक्रमित सामने आए। साथ ही तीन कोरोना मरीजों में ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले दो दिनों में जिले में 25 चिकित्सक और 21 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं। जिन तीन मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है उनका विदेश से कोई संबंध नहीं था।
विज्ञापन

कोरोना भयावह रूप ले चला है। हालात संभालना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन गया है। गत दो दिनों में जिले के 25 डॉक्टर और 21 अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद विभाग ने डेंटल और ईएनटी की ओपीडी बंद कर दी है। संक्रमण कम हो, इसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। यहां कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य लोगों का पता लगाया जाएगा। दूसरी ओर जिले में कोरोना की बूस्टर डोज लगाने का कार्य भी शुरू हो गया है। एक दिन में 500 से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है। सोमवार को जिले में दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें बराड़ा की रहने वाली 60 वर्षीय महिला शामिल हैं। उनका पिछले दिनों ऑपरेशन हुआ था। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। ऐसे ही एक अन्य 32 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। वह अंबाला छावनी के रहने वाले थे और टीबी की बीमारी के कारण ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। अब तक कोरोना के कारण 513 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा तीन ओमिक्रॉन के मामलों सहित 303 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। अब तक जिले में कुल 31 हजार 763 संक्रमित मरीज मिले हैं। लगातार मिल रहे मरीजों से सक्रिय मरीज भी बढ़कर एक हजार 466 हो गए हैं। वहीं 25 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में कुल 29 हजार 784 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed