फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona rules breaking near the corporation's office

निगम के कार्यालय के पास ही टूट रहे कोरोना के नियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Corona rules breaking near the corporation's office
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दूसरी ओर, प्रदेश सरकार ने बाजार शाम छह बजे तक बंद करने के आदेश जारी किए हुए हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों के सामने वेंडर जोन में फास्ट फूड की रेहड़ियां रात नौ बजे तक लगाई जा रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम कार्यालय के पास ही इन रेहड़ियों पर सरेआम कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। निगम अधिकारियों द्वारा इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

यहां ग्राहकों की भीड़ पहले की तरह बरकरार है। लोग रेहड़ी के पास ही लाइन में लगकर फास्ट फूड व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। बड़ी बात यह है कि नगर निगम प्रशासन की टीमें शहर भर में दुकानें बंद कराने के लिए दुकानदारों के चालान काट रही हैं। इसके विपरीत अपने ही कार्यालय के सामने चल रही मार्केट की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों को इन फास्ट फूड की रेहड़ियों को भी बंद कराना चाहिए। पूरी मार्केट बंद हो जाती है, मगर जगाधरी गेट क्षेत्र में देर शाम तक फास्ट फूड की रेहड़ियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी होती है। हैरानी की बात यह है कि यह रेहड़ियां नगर निगम कार्यालय के सामने ही चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव भाटिया, स्थानीय दुकानदार, जगाधरी गेट, अंबाला सिटी।
शाम करीब छह बजे निगम अधिकारियों की गाड़ियां सिटी के बाजारों में कार्रवाई करने के लिए निकल रही हैं, लेकिन निगम कार्यालय के सामने चल रही फास्ट फूड की रेहड़ियों की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। बाजारों में कार्रवाई के नाम पर बहुत कुछ हो रहा है।
-बब्बू सिंह, स्थानीय दुकानदार, जगाधरी गेट, अंबाला सिटी।
इनके पास आने वाले ज्यादातर लोग बिना मास्क के होते हैं। यदि फास्ट फूड रेहड़ियों के संचालक की बात करें तो वह खुद भी बिना मास्क के ही होते हैं। कोविड नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई देते हैं। निगम प्रशासन के अधिकारियों को इन पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।
-सोनू सिंह, स्थानीय दुकानदार, जगाधरी गेट, अंबाला सिटी।
जहां पूरा शहर बंद हो जाता है, वहीं जगाधरी गेट पर रौनक लगी रहती है। फास्ट फूड की रेहड़ियों पर ग्राहकों की चहल पहल रहती है। इसी दौरान ज्यादातर ग्राहक गाड़ियों में आ रहे हैं। चौक के चारों ओर गाड़ियां लगी रहती हैं। लोग अपना ऑर्डर बुक कर गाड़ी में बैठकर इंतजार करते हैं।
-सरदार प्रीतम सिंह, स्थानीय निवासी, जगाधरी गेट, अंबाला सिटी।
जगाधरी गेट के क्षेत्र में कुछ दुकानदार ऐसे भी हैं जो ढाबे का कारोबार कर रहे हैं। वह लोग इन फास्ट फूड रेहड़ी संचालकों को अपने ढाबे में सामान तैयार करने की अनुमति दे रहे हैं। इसके एवज में वह प्रतिदिन के हिसाब से किराए की वसूली कर रहे हैं। निजी फायदे के लिए दुकानदारी चला रहे हैं।

-राम कुमार, स्थानीय निवासी, जगाधरी गेट, अंबाला सिटी।
इस बारे में बहरहाल कोई जानकारी संज्ञान में नहीं आई है। यदि कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं तो उन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिनों से निगम कार्यालय बंद चल रहा है। कर्मी कोविड के चलते कार्य नहीं कर पा रहे हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक दो दिन में कार्रवाई की जाएगी।
-सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगरनिगम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed