फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona infection: Health department's concern has started increasing again

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गाइडलाइन जारी, अंबाला अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Corona infection: Health department's concern has started increasing again
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हरियाणा समेत पांच राज्यों को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अलर्ट रहने के लिए कहा है। हालांकि पिछले 18 मार्च से अब तक अंबाला जिले में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और वर्तमान में जिले में कोरोना का कोई सक्रिय केस भी नहीं है। इसके बावजूद सरकार की ओर से गाइड लाइन जारी किए जाने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।
विज्ञापन

कोरोना के नए वेरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेड, ऑक्सीजन प्लांट, वार्ड आदि की व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। सुस्त पड़े टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश सभी सीएचसी व पीएचसी को दिए गए हैं। 12 से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को टीका लगाने के लिए विशेष तौर पर कैंप लगाने के लिए कहा जा रहा है। दूसरी ओर बूस्टर डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अभी सही समय आने का इंतजार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जनवरी फरवरी माह में आई कोरोना की तीसरी लहर में अधिकतर लोग बीमार हुए थे, ऐसे में कोरोना ठीक होने के 90 दिन बाद ही बूस्टर डोज लगाई जा सकती है। इसी कारण टीकाकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर सोमवार को कुल 1332 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इसके अलावा 245 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है। विभाग अभी तक कुल 2061768 को कोरोना से बचाव के टीके लगा चुका है। इसमें 1042841 पहली डोज तो 1000114 दूसरी डोज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान को एक बार फिर तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले भर के सभी सरकारी अस्पतालों में जरूरत पड़ने पर वह 12 घंटे के भीतर 650 बेड की व्यवस्था कर लेंगे। इसके अलावा अगर जरूरत पड़ी तो प्राइवेट अस्पतालों को भी निर्देश देकर उनके बेड लिए जा सकते हैं। इस समय भी उनके पास जिले भर के 150 बेड पर वेटिलेंटर स्पोर्ट है। जिले भर की सभी सीएचसी के बेड पर पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंच चुकी है। जिनका जरूरत के समय प्रयोग किया जा सकता है।
अंबाला जिले में अभी तक कुल 40758 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 40216 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं अभी तक कुल 542 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 864643 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 778902 सैंपल आरटीपीसीआर तो 85741 एंटीजन किट से लिए गए हैं। सोमवार को भी विभाग की ओर से जिले भर में 226 सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। इस समय जिले में एक्टिव केस शून्य चल रहे हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरे हरियाणा के लिए ही अलर्ट आया हुआ है। हमारी ओर से पूरी तैयारी है। कोरोना से बचाव के लिए बाकी आवश्यकता के अनुसार जो भी जरूरी होगा वह किया जाएगा।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed