फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona increased trouble, 52 new infected

Ambala News: कोरोना ने बढ़ाई आफत, 52 नए संक्रमित

Fri, 21 Apr 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 21 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Corona increased trouble, 52 new infected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कोरोना के एक साथ आए 52 नए केसों ने स्वास्थ्य विभाग की धड़कने बढ़ा दी है। पिछले दिनों में सामने आए मामलों में एक दिन में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। हैरानी की बात तो यह है कि यह सभी नए मामले अलग-अलग परिवारों से ही है। इसीलिए इसमें कोरोना चेन बनने की भी कोई संभावना नहीं जताई जा रही है। बावजूद इसके लगातार बढ़ रही कोरोना के मामलों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर कोरोना की तैयारियों को तेज कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पॉजिटिविटी रेट 3 से 5 प्रतिशत तक सामने आ रहा है। पिछले दिनों लिए गए करीब 700 सैंपल में से यह मामले सामने आए हैं। वहीं अगर पॉजिटिविटी रेट 10 को पार करता है, तब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार खतरा हो सकता है। वहीं अभी जो स्थिति चल रही है वह स्वास्थ्य विभाग के लिए आम बात है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उन लोगों में भी कोरोना की पुष्टि हो रही है। जिनमें कोरोना के लक्षण तक नहीं है। परंतु वह अन्य लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं। इसीलिए ऐसे संक्रमितों को भी कोरोना की पुष्टि होने पर परिवार से दूर आईसोलेशन में रहने के लिए कहा जा रहा है। यहां तक कि जो मरीज सामने आ रहे हैं। उन्हें स्वयं नोडल अधिकारी द्वारा फोन कर स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वीरवार को कोरोना के 52 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राहत की बात यह है कि 32 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। संक्रमित आए मामलों में अंबाला सिटी से 17, अंबाला कैंट से 10, चौड़मस्तपुर से 8, नारायणगढ़ से 5, शहजादपुर से 2, बराड़ा से 7, मुलाना से 3 मामले सामने आए हैं। इसके सक्रिय मामलों की संख्या 135 पहुंच गई है। वहीं अभी तक की बात करें तो 43 हजार 178 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। अभी पाॅजिटिविटी रेट 3 से 5 प्रतिशत है और मरीजों की स्थिति भी ठीक है जो कि दो से तीन दिन में ठीक हो जा रहे हैं। अगर स्थिति बिगड़ती है तो उसके लिए हम तैयार है। - डॉक्टर कुलदीप सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed